सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: सभी राज्यों में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, क्या आपके शहर में मिल रहा सस्ता फ्यूल

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 08:40 AM (IST)

    Petrol Diesel Latest Price Today तेल कंपनियों ने 16 नवंबर 2024 (शनिवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव ...और पढ़ें

    16 नवंबर के लिए जारी हो गए Petrol Diesel Price
    16 नवंबर के लिए जारी हो गए Petrol Diesel Price

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price) जारी होते है। देश की मुख्य तेल कंपनियां इनकी कीमतों को अपडेट करती है। क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर इनके दाम तय होते हैं।  

    चूंकि, देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवाएं। आपको बता दें कि मार्च 2024 से सभी शहरों में इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। नए अपडेट के अनुसार, आज भी सभी शहरों में इनके दाम जस के तस बने हुए हैं।   

    आइए इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जानते हैं कि महानगर और बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 16 Nov 2024) क्या है?

    महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें : रेटिंग एजेंसियों का भारत पर बढ़ा भरोसा, 2031 तक सात ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी इकोनॉमी

    कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

    तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स से लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें रिप्लाई में लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा। अगर आपको पेट्रोल पंप का डीलर कोड नहीं पता है तो आप तेल कंपनियों की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।   

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : Freight Corridor से मिल रही उपभोक्ताओं को राहत, चीजों का दाम करने में मिली मदद