सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 08:08 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए है ...और पढ़ें

    Petrol Diesel price today 22 October 2022 Delhi Gurugram Noida Patna Chandigarh Lucknow Hyderabad
    Petrol Diesel price today 22 October 2022 Delhi Gurugram Noida Patna Chandigarh Lucknow Hyderabad

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार पांचवां महीना है, जब देश में पेट्रोल- डीजल की कीमत समान बनी हुई है।

    देश के चार बड़े महानगरों की बात करें, तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

    जयपुर, पटना और लखनऊ समेत अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत

    • जयपुर में पेट्रोल 108.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • पटना में एक लीटर पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर है।
    • नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर है।
    • चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 97.82 रुपये में मिल रहा है।

    अंतरराष्ट्रीय में बाजार में कच्चे तेल की कीमत

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 93 डॉलर के आसपास बनी हुई है। पिछले दिनों ओपेक प्लस देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के एलान के बाद कच्चे तेल की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला था।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं-

    Diwali 2022: धनतेरस पर सोने में निवेश करने की बना रहे हैं योजना, तो एक बार चेक करें ये विकल्प

    RBI से आंख मूंदकर कर्ज ले रहे कई राज्य, महंगा होने के बावजूद केंद्रीय बैंक से पैसे की मांग