सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: शनिवार के लिए पेट्रोल- डीजल रेट्स हुए अपडेट, दिल्ली में नोएडा- गुरुग्राम से सस्ता फ्यूल

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:01 AM (IST)

    रोजाना की तरह सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार 24 अगस्त के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं। आज भी फ्यूल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर किस ...और पढ़ें

    Petrol-Diesel Price: दिल्ली में नोएडा और गुरुग्राम से सस्ता मिल रहा फ्यूल
    Petrol-Diesel Price: दिल्ली में नोएडा और गुरुग्राम से सस्ता मिल रहा फ्यूल

    HighLights

    1. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये रहेगी।
    2. गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स रिवाइज कर दिए हैं। इन कंपनियों ने घरेलू बाजारों के लिए फ्यूल की ताजा कीमतें, शनिवार, 24 अगस्त के लिए अपडेट की हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक आज भी फ्यूल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल पुरानी कीमतों पर ही खरीदा जा सकेगा।

    पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगता जीएसटी

    मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी नहीं लगता है लेकिन, पेट्रोल-डीजल का रिटेल सेलिंग प्राइस एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमिशन, वैट जुड़ने के बाद फाइनल होता है। अगर आप भी घर से बाहर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल का प्राइस चेक कर लेने की सलाह दी जाती है।

    इस आर्टिकल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग महानगरों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत की जानकारी दे रहे हैं-

    इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 24 August 2024)

    चार महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    देश के दूसरे शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

    पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    ये भी पढ़ेंः Petrol-Diesel Price: शुक्रवार के लिए जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या है ताजा दाम

    पेट्रोल- डीजल के रेट्स कैसे करें चेक

    अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। फोन पर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर मैसेज भेज सकते हैं।

    खबरें और भी

    उदाहरण के लिए नई दिल्ली के लिए RSP 102072 टेक्स्ट को एंटर कर बताए गए नंबर पर मैसेज सेंड कर सकते हैं। अपने शहर के पेट्रोल पंप के डीलर कोड को इंडियन ऑयल की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।