सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: फेस्टिव वीक के पहले दिन जारी हो गए कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट

Published: Mon, 28 Oct 2024 07:40 AM (IST)

देश में फ्यूल प्राइस की कीमत ग्लोबली क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर तय होते हैं। पिछले कुछ महीनों ...और पढ़ें

तेल कंपनियों ने जारी किया फ्यूल प्राइस
तेल कंपनियों ने जारी किया फ्यूल प्राइस

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में पिछले कुछ महीनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च में इनकी कीमतों में कटौती की गई थी। वैसे तो पेट्रोल-डीजल के दाम रोज अपडेट होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही गाड़ी की टंकी फुल करवाएं। 

28 अक्टूबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट हो गए है। नए अपडेट के अनुसार तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिल रहा है। 

आज के लेटेस्ट रेट

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 28 October 2024)

मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: दीवाली पर सोना खरीदने का बना रहे मन? इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : स्टॉक या गोल्ड, मोटी कमाई के लिए इस दीवाली कहां करें निवेश?

कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

गाड़ीचालक तेल कंपनियों की वेबसाइट और ऐप्स से लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा वह 92249 92249 पर पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर मैसेज करके भी लेटेस्ट रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर पेट्रोल पंप का डीलर कोड उपलब्ध है।