सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों ने अपडेट किए फ्यूल प्राइस, गुरुग्राम से सस्ता दिल्ली में पेट्रोल-डीजल

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 06:49 AM (IST)

    सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू बाजारों के लिए फ्यूल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक रविवार 4 अगस्त यानी आज भी फ्यूल की कीमतों में कि ...और पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें लेटेस्ट अपडेट

    HighLights

    1. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये बनी हुई है।
    2. नोएडा में आज पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर की दर से बिकेगा।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की तीनों ही सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स रिवाइज कर दिए हैं। इन कंपनियों ने घरेलू बाजारों के लिए फ्यूल की ताजा कीमतें, रविवार, 4 अगस्त के लिए अपडेट की हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक आज भी फ्यूल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल पुरानी कीमतों पर ही खरीदा जा सकेगा।

    पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगता जीएसटी

    मालूम हो कि पेट्रोल पर जीएसटी नहीं लगता है लेकिन, पेट्रोल का रिटेल सेलिंग प्राइस एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमिशन, वैट जुड़ने के बाद फाइनल होता है। अगर आप भी घर से बाहर गाड़ी लेकर निकल रहे हैं तो टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल का प्राइस चेक कर लेने की सलाह दी जाती है। इस आर्टिकल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग महानगरों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत की जानकारी दे रहे हैं-

    चार महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    ये भी पढ़ेंः Petrol Diesel Price Today: 1 अगस्त के लिए फ्यूल प्राइस हो गए जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम

    देश के दूसरे शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर

    पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    पेट्रोल- डीजल के ताजा रेट्स कैसे करें चेक

    अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स एक एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। फोन पर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप कर 92249 92249 पर मैसेज भेज सकते हैं।

    खबरें और भी

    उदाहरण के लिए नई दिल्ली के लिए RSP 102072 टेक्स्ट को एंटर पर बताए गए नंबर पर मैसेज सेंड कर सकते हैं। अपने शहर के पेट्रोल पंप के डीलर कोड को इंडियन ऑयल की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।