सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें अपने शहर के दाम

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 07:47 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत को जारी कर दिय ...और पढ़ें

    Petrol Diesel price today Delhi NCR Gurugram Noida Haryana Jaipur Lucknow
    Petrol Diesel price today Delhi NCR Gurugram Noida Haryana Jaipur Lucknow

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लगातार पांचवां महीना (महाराष्ट्र को छोड़कर) है, जब पेट्रोल - डीजल की कीमत में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। आखरी बार केंद्र सरकार की ओर से 21 मई 2022 को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया था।

    देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.24 रुपये में मिल रहा है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल - डीजल

    • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर है।
    • नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर है।
    • बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
    • जयपुर में पेट्रोल 108.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल की कीमत 93.57 रुपये में मिल रहा है।
    • लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर है।

    प्रतिदिन तय की जाती है कीमत

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतों को जारी किया जाता है। पेट्रोल - डीजल की कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से लिए जाने वाले कार्य के अलावा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और डीलर कमीशन को भी शामिल किया जाता है।

    ये भी पढ़ें-

    IDBI Bank में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री, कैसे पूरा होगा विनिवेश, बैंकिंग सेक्टर पर क्या होगा इसका असर

    PM Ujjwala Yojana: सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहते हैं तो इस योजना के लिए करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

    जानें मार्केट के Top 5 स्टॉक्स जो देंगे शानदार रिटर्न्स - https://bit.ly/3RxtVx8

    "

    खबरें और भी