सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें अपने शहर के दाम

    By Abhinav ShalyaEdited By:
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 07:56 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल- डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और ड ...और पढ़ें

    Petrol Diesel price today In Delhi NCR, Uttar Pradesh, Rajasthan
    Petrol Diesel price today In Delhi NCR, Uttar Pradesh, Rajasthan

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) का नया रेट अपडेट कर दिया है। इसके अनुसार जहां कुछ शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं, वहीं कुछ शहरों में घट भी गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सोमवार को 2.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.66 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि राहत की बात है कि यह 90 डॉलर के नीचे बना हुआ है।

    देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। सरकार ने पिछले पांच महीने से अधिक समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 21 मई,2022 को आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया था। 

    बड़े महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

    • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर है।
    • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.56 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर है।

    ये भी पढे़ं-

    खबरें और भी

    घरों की बिक्री में आया उछाल, जनवरी से सितंबर के बीच 87 प्रतिशत बढ़ी सेल

    BSE से शेयर बाजार की तरह खरीद सकेंगे सोना, दीपावली तक शुरू हो सकती है ट्रेडिंग