सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: देश में अपडेट हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए अपके शहर में क्या है रेट

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 28 Jun 2023 07:31 AM (GMT+05:30)

    बुधवार 28 जून के लिए तेल कंपनियों ने आज अपडेटेड रेट जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि कल वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली ...और पढ़ें

    Petrol Diesel Price Today: Know what is the rate in your city
    Petrol Diesel Price Today: Know what is the rate in your city

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: कल ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दामों में गिरावट के बाद आज तेल कंपनियों ने अपडेटेड रेट जारी कर दिए हैं। कल ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत गिरकर 73.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था जिसके बाद आज एक बार फिर से तेल के दाम रिवाइज हुए हैं।

    आज एक बार फिर से देश की जनता को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने दामों को स्थिर रखा है। फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर मई 2022 से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज हम आपको देश के मेट्रो और प्रमुख शहरों में तेल के अपडेटेड रेट के बारे में बताने जा रहे हैं।

    राजधानी सहित अन्य मेट्रो शहरों में क्या हैं भाव?

    • नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    दिल्ली एनसीआर सहित अन्य प्रमुख शहरों में क्या है रेट?

    • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • पटना में पेट्रोल 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.35 रुपये और डीजल 89.55 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर में पेट्रोल 109.10 रुपये और डीजल 94.28 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    तेल के दामों में जल्द हो सकती है कटौती

    जून के शुरुआत में सरकार के सूत्रों ने बताया था कि तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामों को घटा सकती है। आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियों को कोविड और अन्य अंतराष्ट्रीय कारणों से जो नुकसान हुआ था वो अब पूरा हो चुका है। जिसकी पुष्टी अलग-अलग तेल कंपनियों के लेटेस्ट तिमाही के नतीजे से हुई है।

    खबरें और भी

    डेली 6 बजे रिवाइज होते हैं दामों

    अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम रिवाइज करती है। बड़ी तेल कंपनियों में से एक आईओसीएल ने अपने ग्राहकों को घर बैठे तेल के दामों की अपडेटेड जानकारी प्राप्त करने की सुविधा दी है।

    ग्राहकों को सिर्फ अपने फोन से SMS के जरिए 92249 92249 नंबर पर RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर मैसेज करना है जिसके बाद वो अपडेटेड रेट पता कर सकते हैं। लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर SMS कर तेल का लेटेस्ट रेट पता कर सकते हैं।