सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel Price: महीने के पहले दिन बदल गए इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज क्या है लेटेस्ट रेट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 01 Mar 2024 06:16 AM (GMT+05:30)

    Petrol-Diesel Price Today रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं। आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने सभी छोटे-बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ...और पढ़ें

    महीने के पहले दिन बदल गए इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
    महीने के पहले दिन बदल गए इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol- Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार यानी, 1 मार्च के लिए फ्यूल रेट्स अपडेट कर दिए हैं।

    इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आज भी राष्ट्रीय स्तर पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। हालांकि, कई शहरों में राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट (Value Added Tax) की वजह से कुछ पैसों का बदलाव हुआ है। चलिए, जानते हैं कि आज आपके शहर में क्या कीमत है।

    यह भी पढ़ें- रेलवे स्‍टेशनों में सिर्फ इतने रुपये में लें AC Waiting Room का मजा, ऐसे बुक कर आप भी उठा सकते हैं लाभ

    महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price Today 1 March 2024)

    • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    • नोएडा: पेट्रोल 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर

    ऐसे चेक करें फ्यूल रेट्स

    आप अपने फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP पेट्रोल पंप का डीलर कोड टाइप करके मैसज भेज सकती है। इसके बाद आपको रिप्लाई में लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा। इसके अलावा इंडियन ऑयल ऐप के जरिये भी आप ताजा कीमत जान सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः NPS Account हो गया है फ्रीज, इन स्टेप को फॉलो कर एक्टिवेट हो जाएगा अकाउंट

     

    खबरें और भी