सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol- Diesel Price Today: जनवरी के आखिरी दिन कितने बढ़े-घटे पट्रोल- डीजल रेट्स, चेक करें आपके शहर में क्या है कीमत

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:13 AM (IST)

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव इसी समय अपडेट होकर अगले 24 घंटों तक लागू ...और पढ़ें

    Petrol- Diesel Price Today: जनवरी के आखिरी दिन चेक करें फ्यूल का स्टेटस
    Petrol- Diesel Price Today: जनवरी के आखिरी दिन चेक करें फ्यूल का स्टेटस

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol- Diesel Price Today: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने जनवरी के आखिरी दिन के लिए पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं।

    लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसी कड़ी में आज भी देश के कुछ मुख्य शहरों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    बता दें, सरकारी तेल कंपनियां घरेलू बाजारों के लिए रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं।

    चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price Today 31 January 2024)

    1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
    2. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
    3. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
    4. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    ये भी पढ़ेंः ग्रीन एनर्जी से घटेगा पेट्रोल-डीजल का आयात, 2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन से बचेंगे एक लाख करोड़

    देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    • नोएडा:पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम:पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर

    पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतों के लिए फोन पर मिलेगा अपडेट

    फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP Dealer Code of Petrol Pump टाइप कर सेंड करना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए 92249 92249 नंबर पर RSP 102072 टाइप कर सेंड करना होगा। इस मैसेज को सेंड करने के तुरंत बाद आपके फोन पर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का मैसेज आ जाता है।

    अपने शहर के पेट्रोल पंप का डीलर कोड https://iocl.com/petrol-diesel-price से चेक कर सकते हैं।