सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, इन शहरों में घट गए दाम, जानें क्या है आज की कीमत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:49 AM (IST)

    Petrol Diesel Price Today देश की तेल कंपनी जैसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ल ...और पढ़ें

    अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, इन शहरों में घट गए दाम
    अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, इन शहरों में घट गए दाम

    HighLights

    1. रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट होते हैं।
    2. पिछले साल से इनकी कीमतों को स्थिर रखा गया है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल का नया रेट जारी कर दिया गया है। आज कुछ शहरों में इनके दाम बढ़ गए हैं तो वहीं कुछ शहरों में दाम कम हुए हैं। अगर आप अपनी गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको पेट्रोल और डीजल का नया रेट जान लेना चाहिए।

    पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में लोगों काफी परेशान थे कि कहीं पेट्रोल-डीजल के रेट्स तो नहीं बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि देश में इनकी कीमतें स्थिर हैं। देश के चार महानगरों और अन्य नगरों में तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

    चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

    आज कहां कितनी है कीमत

    • नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये हो गया है।
    • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
    • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ में पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
    • जयपुर में पेट्रोल 108.16 रुपये और डीजल 93.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

     

    खबरें और भी