सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले फटाफट चेक कर लें रेट्स

Published: Fri, 18 Oct 2024 08:20 AM (IST)

तेल कंपनियों ने हर दिन की तरह 17 अक्टूबर 2024 के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। देश ...और पढ़ें

शुक्रवार के लिए जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम
शुक्रवार के लिए जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में किस शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिलेगा यह देश की मुख्य तेल कंपनियां तय करती है। तेल के दामों को हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। हर दिन की तरह आज भी इनकी कीमत अपडेट हो गई हैं। 

नए अपडेट के अनुसार, आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब कि देश के सभी शहरों में तेल के दाम जस के तस बने हुए हैं। कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग क्यों होते हैं? इसका जवाब है कि तेल के दाम में जीएसटी शामिल नहीं होता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax-VAT) लगाया जाता है। वैट की दरें हर शहर में अलग होती है। इस वजह से ही सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं।  

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 18 October 2024)

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: महंगे कच्चे तेल, सोने और केमिकल के आयात ने बढ़ाई महंगाई: SBI Report के अनुसार आयातित मुद्रास्फीति 13 महीने के उच्चस्तर पर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : एथनाल के बाद अब मेथनाल से आयात बिल कम करने की तैयारी, कार्बन उत्सर्जन के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आएगी कमी