सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol diesel Price Today: अपडेट हो गए पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 07:04 AM (GMT+05:30)

    अगर आप घर से निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो गाड़ी की टंकी फुल कराना जरूरी है। ऐसे में अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना जरूरी है। ...और पढ़ें

    Petrol diesel Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
    Petrol diesel Price Today: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रोज की तरह ही शनिवार को सुबह में ही देश के सभी छोटे बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आपको बताते ये कीमतें क्रूड ऑयल की कीमतों पर निर्भर करती है। इसके साथ ही देश की सरकारी तेल कंपनियां यानी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेट्रोल डीजल की कीमतों पर टैक्स, वैट, कमीशन आदि लगाते हैं।

    ऐसे में भले ही क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, परंतु फिर भी मई 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमत तय होती है। ऐसे में आपको गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए।

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.34 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें - पिछले पांच साल में चीनी मिलों को जारी किए गए 15,948 करोड़ रुपये, उर्वरक सब्सिडी में दिए गए 1.71 लाख करोड़

    देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

    नोएडा: पेट्रोल 97.00 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर

    गुरुग्राम: पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

    बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

    चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

    हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

    जयपुर:  पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर

    पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

    लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें -NBFC के लिए बैंक लाइसेंस मांगना ठीक नहीं, RBI के डिप्टी गवर्नर ने बजाज फिनसर्व के चेयरमैन की मांग को नकारा

     

    खबरें और भी