सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PKH Ventures IPO: 30 जून को खुलने जा रहा है ये आईपीओ, तीन सेक्टरों में फैला है कंपनी का करोबार

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 02:28 PM (IST)

    PKH Ventures का कारोबार कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में फैला हुआ है। कंपनी आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से लेकर 148 रुपये निर्धारित ...और पढ़ें

    PKH Ventures का आईपीओ 4 जुलाई तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा।
    PKH Ventures का आईपीओ 4 जुलाई तक आम निवेशकों के लिए खुला रहेगा।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटैलिटी कंपनी पीकेएच वेंचर्स (PKH Ventures) की ओर से सोमवार को कहा गया कि कंपनी आईपीओ लाने जा रही है और इस सब्सक्रिप्शन आम जनता के लिए 30 जून को खुलेगा और 4 जुलाई तक इस आईपीओ के लिए बोली लगाई जा सकती है।

    क्या होगा PKH Ventures का प्राइस बैंड?

    इस आईपीओ का प्राइस बैंड 140 रुपये से लेकर 148 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें 1.82 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रैश इश्यू होगा, जबकि 73.73 लाख शेयरों का ओएफएस होगा, जिसमें कंपनी के प्रमोटर प्रवीण कुमार अग्रवाल की ओर से शेयरों की बिक्री की जाएगी।

    प्राइस बैंड की निचले स्तर के मुताबिक ये आईपीओ 358.85 करोड़ रुपये और प्राइस बैंड ऊपरी स्तर के मुताबिक, ये पब्लिक इश्यू 379.35 करोड़ रुपये का है।

    PKH Ventures IPO का लॉट साइज 100 शेयरों का होगा और एक निवेशक को कम से कम 100 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

    आईपीओ का उद्देश्य

    कंपनी की ओर से जारी की जाने वाली फ्रैश इश्यू से मिलने वाली राशि में से 124.12 करोड़ का उपयोग हलाईपानी हाइड्रो प्रोजेक्ट और 80 करोड़ का उपयोग गरुड़ कंस्ट्रक्शन की पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने और 40 करोड़ का उपयोग ग्रोथ, स्ट्रैटजिक इनिशिएटिव और जनरल कोरपोरेट मामलों के लिए किया जाएगा।

    PKH Ventures का कारोबार और मुनाफा

    मुंबई में स्थित PKH Ventures का कारोबार तीन सेगमेंट कंस्ट्रक्शन, मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज में फैला हुआ है। कंपनी की ओर से कई रिहाइशी और कमर्शियल प्रोजेक्ट को पूरा किया गया है।

    कंपनी लोनावला की एंबी वैली में दो होटल और एक रिजॉर्ट का संचालन करती है। कंपनी ने अपना व्यापार क्यूएसआर में भी फैलाया हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 40.51 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है और इस दौरान कंपनी की आय 199.35 करोड़ रुपये रही थी।

    खबरें और भी

    (एजेंसी इनपुट के साथ)