सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana: इन किसानों को ही मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा, योजना का लाभ पाने से पहले निपटा लें यह काम

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 07:10 PM (IST)

    PM Kisan 16th Installment सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana ) शुरू की थी। इस स्कीम ...और पढ़ें

    इन किसानों को ही मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा
    इन किसानों को ही मिलेगा 16वीं किस्त का पैसा

    HighLights

    1. पीएम किसान योजना में सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है।
    2. इस स्कीम में 2,000 रुपये की राशि हर किस्त में दी जाती है।
    3. करोड़ो किसान 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2019 में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri kisan Samman Nidhi Yojna) शुरू की थी। यह योजना किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए शुरू किया है।

    सरकार ने 15 नवंबर 2023 को देश के करोड़ों किसानों के अकाउंट में 15वीं किस्त जारी की थी।

    पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में सालाना 6,000 रुपये की राशि देती है। यह राशि किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में किसान के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी (PM Kisan Ekyc) करवाना होता है।

    सरकार ने ई-केवाईसी (Ekyc) को अनिवार्य कर दिया है। जिन किसान ने ई-केवाईसी नहीं किया है तो उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि पीएम किसान के नाम पर कई तरह के फर्जीवाड़ा हो रहे थे। इस तरह के फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य किया था।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana के लाभार्थी अपने आधार कार्ड से चेक कर पाएंगे स्टेटस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    सरकार ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है। आप घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं। चलिए, ई-केवाईसी का प्रोसेस के बारे में जानते हैं?

    कैसे करें ई-केवाईसी

    • आपको पीएम किसान पोर्टल (http://pmkisan.gov.in) पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करना होगा।
    • अब नीचे ड्रॉपडाउन पर ई-केवाईसी के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
    • आप अपना आधार कार्ड नंबर (Aadhaar Card) दर्ज करें।
    • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा।
    • ओटीपी दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

    इस तरह भी हो सकता है ई-केवाईसी

    आप ऑफलाइन भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर () पर जाना होगा। यहां आप बायोमैट्रिक केवाईसी (Biometric E-KYC) करवा सकते हैं।

    बता दें कि अगर आप खुद से ऑनलाइन ई-केवाईसी करवाते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं, कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करने पर आपको शुल्क देना होगा।

    यह भी पढ़ें- इस महीने सरकार देगी PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 16वीं किस्त, इन किसानों को मिलेगा लाभ

     

    खबरें और भी