सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan 17th Installment: कई किसानों के हट गए लाभार्थी लिस्ट से नाम, आपको मिलेगा लाभ या नहीं ऐसे करें चेक

    Updated: Mon, 06 May 2024 09:03 AM (GMT+05:30)

    PM Kisan Yojana किसानों के विकास और आर्थिक लाभ देने के लिए सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चलाई जा रही है। इस ...और पढ़ें

    PM Kisan 17th Installment: कई किसानों के हट गए लाभार्थी लिस्ट से नाम
    PM Kisan 17th Installment: कई किसानों के हट गए लाभार्थी लिस्ट से नाम

    HighLights

    1. पीएम किसान योजना की 16 वीं किस्त 18 फरवरी 2024 को जारी हुई थी।
    2. देश के करोड़ों किसान योजना की 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
    3. पीएम किसान में किसानों को 6,000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त यानी 17वीं किस्त (PM Kisan 17th Installment) का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई किसानों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन भी किया है।

    इस योजना में सरकार हर 4 महीने में किसानों के बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये जमा करती है। इसका मतलब है कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में किसानों को सालाना 6,000 रुपये का लाभ मिलता है। सरकार ने 28 फरवरी 2024 को किसानों के अकाउंट में 16वीं किस्त जमा की थी।

    योजना का लाभ केवल उन किसानों को ही मिलता है जिनका नाम लाभार्थी लिस्ट में होता है। ऐसे में किसानों को जरूर चेक करना चाहिए कि कहीं उनका नाम लाभार्थी लिस्ट से हट तो नहीं गया है। 

    किस वजह से हट सकता है नाम

    • आवेदक ने गलत बैंक अकाउंट डिटेल्स दे दी है
    • अगर बैंक अकाउंट से आधार कार्ड (Aadhaar Card) लिंक नहीं है तब भी लाभार्थी लिस्ट से नाम हटा दिया जाता है।
    • अगर आवेदक की आयु 18 साल से कम है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलता है।
    • जिन किसानों ने  eKYC नहीं करवाई है उनका नाम हट जाता है।
    • अगर आवेदक योजना की पात्रता मापदंड में नहीं आता है तब भी उसका नाम हटा जाता है।  

    यह भी पढ़ें- New NPS Rule: एनपीएस के नियमों में हुआ बदलाव, आपका भी है अकाउंट तो जानें क्या है नया रूल

    कैसे चेक करें लाभार्थी लिस्ट में नाम

    • आपको पीएम किसान योजना (https://pmkisan.gov.in/) के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
    • इसके बाद स्क्रीन पर 'Know Your Status' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
    • अब आप रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो आप मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।
    • इसके बाद आपको 'Beneficiary List' पर क्लिक करना होगा।
    • अब आप अपना राज्य, जिला, सब-जिला, ब्लॉक, और गांव आदि जानकारी दर्ज करें।
    • इसके बाद 'Get Report' को सेलेक्ट करें।
    • अब आपके सामने आपके पूरे गांव की लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम आसानी से ढूंढ सकते हैं।

    खबरें और भी

    पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

    अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप 155261/011-24300606 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं। यहां तक कि आप पीएम किसान एआई चैटबॉट (किसान ई-मित्र) से भी सवाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- EPFO Interest Rate: कभी 12 फीसदी और 10 फीसदी भी मिला था ईपीएफ पर ब्‍याज, किस साल मिला सबसे ज्यादा इंटरेस्ट