सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: बीत गया बजट, आने वाला है होली का त्योहार, कब आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त को लेकर अलर्ट!

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 05:08 PM (IST)

    PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार बजट के बाद भी जारी है। किसान जानना चाहते हैं कि होली से पहले 2000 रुपये कब आएंगे। अभी तक को ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: बीत गया बजट, आने वाला है होली का त्योहार, कब आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त को लेकर अलर्ट!

    PM Kisan Yojana: बीत गया बजट, आने वाला है होली का त्योहार, कब आएंगे 2-2 हजार; 22वीं किस्त को लेकर अलर्ट!

    HighLights

    1. पीएम किसान 22वीं किस्त का इंतजार बजट के बाद भी जारी।

    2. 20 फरवरी तक किस्त आने की संभावना, नहीं कोई घोषणा।

    3. आधार लिंक, ई-केवाईसी न होने से किस्त में देरी।

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान भाइयों का इंतजार बजट के बाद भी जारी है। अभी तक खबरें थी कि बजट 2026 के बाद इस योजना की अगली किस्त किसानों के खाते में आएगी, लेकिन अभी तक किस्त नहीं आई।

    बजट बीत गया और होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में किसानों के मन में एक सवाल है कि आखिर 22nd Installment कब आएगी? आइए जानते हैं कि इस पर ताजा अपडेट या अलर्ट क्या है?

    आखिर कब खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार?

    पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त का इंतजार कब खत्म होगा? यह सवाल अभी भी किसानों के मन में बना हुआ है। इससे पहले 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी। इस किस्त में कई किसानों के पैसे अटक गए थे। कहा जा रहा है कि जिन किसानों की 21वीं किस्त अटकी थी वह 22वीं किस्त के साथ आएगी। यानी ऐसे किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आएंगे।

    इंतजार खत्म होने की बात करें तो अभी तक सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी भी किसानों को सिर्फ इंतजार ही करना पड़ेगा। हालांकि, कयास ये लगाए जा रहे हैं कि 20 फरवरी तक किसानों के खाते में 22वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

    अगले वित्त वर्ष के लिए बजट में PM Kisan Yojana के लिए कितनी राशि हुई आवंटित?

    आगामी वित्त वर्ष के लिए वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण ने 63500 करोड़ रुपये पीएम किसान योजना के लिए आवंटित की है। चालू वित्त वर्ष में भी इतना ही बजट आवंटित था। यानी सरकार की ओर से PM Kisan Yojana के बजट में कोई इजाफा नहीं किया गया।

    खबरें और भी

    पीएम किसान किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

    PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
    'फार्मर्स कॉर्नर' के तहत 'अपना स्टेटस जानें' पर क्लिक करें
    आधार नंबर, मोबाइल नंबर, या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
    OTP का इस्तेमाल करके वेरिफाई करें
    स्क्रीन पर पेमेंट स्टेटस, FTO स्टेटस, और बैंक डिटेल्स देखें

    इसलिए अटक सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त?

    कुछ मामलों में, टेक्निकल या डॉक्यूमेंटेशन की दिक्कतों की वजह से किस्तें लेट हो जाती हैं। आम दिक्कतें ये हैं:

    • आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है
    • राज्य सरकार लेवल पर अप्रूवल पेंडिंग है
    • गलत बैंक डिटेल्स
    • अधूरा ई-केवाईसी
    • जिन किसानों को ये दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपनी डिटेल्स अपडेट करनी चाहिए। ज्यादातर दिक्कतें करेक्शन के 2 से 4 हफ्ते के अंदर ठीक हो जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Online Apply: पीएम किसान योजना के लिए कैसे करते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस