सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 07:47 PM (IST)

PM Kisan Yojana News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी ...और पढ़ें

कब आएगी 24वीं किस्त?

कब आएगी 24वीं किस्त?

HighLights

  1. PM kisan Yojana की 24वीं किस्त कब आएगी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसानों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सालाना ₹6,000 ट्रांसफर किए जाते हैं, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में मिलते हैं। बता दें कि पिछली किस्त जून में जारी हुई थी, उसके बाद अब देशभर के किसान बेसब्री से 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Instalment) का इंतजार कर रहे हैं।

क्या अक्तूबर में आएगी 24वीं किस्त?

किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 24वीं किस्त के ₹2,000 उनके खाते में कब ट्रांसफर किया जाएगा। पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के ट्रेंड को देखें, तो पूरी संभावना है कि सरकार अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत यानी दीवाली के आसपास 24 वीं किस्त का पैसा जारी कर सकती है।


किन किसानों के अटक सकते हैं पैसे?

अगर आप चाहते हैं कि आपकी 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आ जाए, तो आपको सरकार द्वारा तय किए गए 3 सबसे जरूरी काम पूरे करने होंगे।

1. सरकार ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए योजना में e-Kyc अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसे आप पीएम किसान पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर से करा सकते हैं।

2. आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और यह खाता NPCI के लिए सक्रिया होना चाहिए। पैसा सीधे आधार बेस पेमेंट सिस्टम से भेजा जाता है।

3. राज्य सरकारों द्वारा किसानों के भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। आपके नाम पर खेती की जमीन होना अनिवार्य है और पोर्टल पर 'Land Seeding' का स्टेटस 'Yes' (हां) होना चाहिए।

हालांकि 24वीं किस्त के पैसे को लेकर अभी तक कृषि मंत्रालय या सरकार की तरफ से किसी पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

आमतौर पर सरकार योजना के पैसे भेजने से एक सप्ताह या फिर 10 दिन पहले तारीख की घोषणा करती है। इसकी कड़ी में अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की आगामी किस्त सितंबर में ना आए।

यह भी पढ़ें: SIP Vs NPS: सिर्फ ₹5000 मासिक निवेश पर 30 साल बाद कहां मिलेगा ज्यादा पैसा? करोड़पति बनने का सीक्रेट फॉर्मूला!