सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसानों को मिला दिवाली का उपहार, इस दिन बैंक अकाउंट में आएगी PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 03:20 PM (IST)

    PM Kisan Yojana देश के करोड़ो किसान पीएस किसान समान निधि स्कीम योजना का अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हुआ। सरकार ने पीएन किसान योज ...और पढ़ें

    पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त आने वाली है
    पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त आने वाली है

    HighLights

    1. पीएम किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
    2. पीएम किसान योजना में 6,000 रुपये की राशि सालाना मिलती है।
    3. 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में 15वीं किस्त आएगी।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू किया था। इस स्कीन में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किसानों को किस्तों के तौर पर दी जाती है। इस योजना की खासियत है कि इसका लाभ देश के सभी वर्ग के किसानों को मिलता है।

    27 जुलाई 2023 को किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त आई थी। पीएम किसान योजना में दी गई राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट आती है। सरकार ने पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त की तारीख का एलान कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Home Loan Insurance से आपका होगा डबल फायदा, नहीं होगी होम लोन चुकाने की टेंशन

    इस दिन किसानों के अकाउंट में आएगी किस्त

    पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर 2023 को किसानों के अकाउंट में आएगी। सरकार ने किसानों को दीवाली का गिफ्ट दिया है। पीएम मोदी ने किसानों के साथ एक संवाद में बताया था कि 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में किस्तों को ट्रांसफर किया जाएगा। आपको बता दें कि इस स्कीम का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी (E-KYC) पूरा करेगा। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन नहीं किया है उनके किस्त अटक सकती है।

    पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

    पीएम किसान योजना में किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 है। इसके अलावा 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर भी मेल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Education Loan लेने से पहले आपको क्या-क्या चेक करना चाहिए, जानें सभी जरूरी बातें

    लाभार्थी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

    • आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाना है।
    • अब आप डैशबोर्ड पर क्लिक करें और विलेज डैशबोर्ड पर सेलेक्ट करें।
    • इसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करना होगा और आगे बढ़े को सेलेक्ट करें।
    • अब आपके सामने आपका स्टेटस शो हो जाएगा।