सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा, जानिए क्या है फायदा

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 21 Sep 2023 08:54 AM (IST)

PM Kisan Yojana केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई स्कीम और सर्विस शुरू ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा
PM Kisan Yojana के लाभार्थी को सरकार दे रही है यह तोहफा

HighLights

  1. पीएम किसान योजना के लिए 15वीं किस्त जारी होने वाली है।
  2. पीएम किसान योजना के लाभार्थी को किसान क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा मिलती है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के जरिये किसान आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसमें किसानों को सब्सिडी के साथ लोन की सुविधा मिलती है। इस पोर्टल का उद्देश्य है कि है कि किसान अब सस्ते ब्याज दर पर बैंक से लोन ले सकते हैं। कई किसान खेती करने के लिए साहूकारों से लोन लेते हैं। पीएम किसान लाभार्थी को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलता है।

1 अक्टूबर 2023 से केंद्र सरकार ने घर-घर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। इस अभियान को फिजिकल के साथ डिजिटल तौर पर भी चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बैंक, पंचायत और जिला प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थी को अगले तीन महीनों में किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: पिता-पुत्र को एक साथ मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ, जानिए क्या है नियम

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है

सरकार ने वर्ष 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की थी। इसमें किसानों को 4 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से लोन मिलता है। यह बाकी लोन की तुलना में काफी सस्ता माना जाता है। इस कार्ड के लिए देश के सभी किसान योग्य होते हैं। यह स्कीम भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नाबार्ड ने शुरू किया था।

पीएम किसान की 15वीं किस्त कब आएगी

देश के सभी किसान अब 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किस्तों के तौर पर दी जाती है। हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये की राशि दी जाती है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों को 15वीं किस्त अक्टूबर में मिल सकती है। इस योजना में किस्त की राशि किसानों के अकाउंट में डायरेक्ट आ जाती है। 

ये भी पढ़ें - आप भी PM Kisan Yojana का उठाना चाहते हैं लाभ, इन स्टेप को फॉलो करके करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन