सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana 12th Installment: 12वीं किस्त के पैसे से पहले पीएम किसान योजना में हुआ बदलाव, जानिए सभी डिटेल

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 05:03 PM (IST)

    PM Kisan Yojana 12th Installment पीएम क‍िसान योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये देती है। हर किसान को 6 हजार रुपये म ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana 12th Installment updates till date
    PM Kisan Yojana 12th Installment updates till date

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। PM Kisan Yojana 12th Installment: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का इंतजार देश के लाखों किसानों को है। जल्द ही सरकार किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। पहले इस योजना का पैसा 30 सितंबर तक आने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल अभी 12वीं किस्त रिलीज नहीं की जा सकी है। इस बीच योजना को लेकर कई अपडेट आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इन दिनों लाभार्थियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है, इसके पूरा होते ही कभी भी पीएम किसान का पैसा जारी कर दिया जाएगा।

    पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त लेने के लिए किसानों को एक घोषणा पत्र भी भरकर देना होगा। उसके बिना पीएम किसान का पैसा जारी नहीं किया जाएगा। इस बीच सरकार ने इस योजना में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना में क्या अपडेट किया गया है !

    योजना में आया बड़ा अपडेट

    सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) का बेनिफिशियरी स्‍टेटस चेक करने का तरीका बदल दिया है। अगर आप पुराने तरीके से पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी स्‍टेटस चेक करने जा रहे हैं तो आपको निराशा होगी।

    पहले जहां किसान अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और आधार कार्ड (Aadhar) की सहायता से बेनिफिशियरी स्‍टेटस चक करते थे, वहीं इसमें बदलाव करते हुए आधार कार्ड का प्रयोग बंद कर दिया गया है। लाभार्थी को अपना स्‍टेटस जानने के लिए सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं कटना पड़ेगा। यह काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    लाभार्थी स्‍टेटस देखना क्यों जरूरी है

    पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर आप अपने सभी डिटेल चेक कर सकते हैं। इसमें किसान अपनी पीएम किसान खाते की पूरी जानकारी देख सकता है, जैसे उसके बैंक खाते में पीएम किसान की किस्त आई है या नहीं। इसके अलावा किसान की पूरी डिटेल, उसका केवाईसी स्टेटस और अब तक कितनी किस्त उसको मिल चुकी हैं, इन सब चीजों की जानकारी वहां से प्राप्त की जा सकती है। अगर किस्‍त अटकी है तो उसकी वजह क्‍या है, इसकी जानकरी भी पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस देखकर जाना जा सकता है।

    कैसे चेक करें पीएम किसान का स्टेटस

    • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
    • होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर के नीचे Beneficiary Status पर क्लिक करें।
    • अब नया पेज ओपन होगा।
    • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
    • कैप्चा कोड एंटर करें।
    • इसके बाद Get Data पर क्लिक करते ही आपके स्टेटस की पूरी इनफार्मेशन आपको मिल जाएगी।

    ये भी पढ़ें- 

    PM Kisan Yojana 12th Installment: 12वीं किस्‍त चाहिए तो चेक करें ये चीजें, गड़बड़ हुई तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

    DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब मिलेगा डीए का पैसा

    जानें मार्केट के Top 5 स्टॉक्स जो देंगे शानदार रिटर्न्स - https://bit.ly/3RxtVx8

    "