सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan 14th Installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, क्यों हो रही है पैसा मिलने में देरी

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 09 Jun 2023 12:23 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2023 06:51 PM (IST)

PM Kisan Yojana 14th Installment पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार बहुत से किसान कर रहे हैं। अभी ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana 14th Installment date: How to do Ekyc
PM Kisan Yojana 14th Installment date: How to do Ekyc

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। देश के किसानों को खेती करने में कोई परेशानी न हो, इसलिए सरकार किसानों को वित्तीय सहायता देती है। सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना में किसानों को वित्तीय सहायता मिलती है।

इस स्कीम में किसानों को सालाना 6,000 रुपये का लाभ मिलता है। इससे वो खेती का सामान आसानी से खरीद सकें। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा मिल रहा है।

कब आएगी पीएम किसान की 14वीं किस्त?

इस योजना की 13वीं किस्त जारी हो चुकी है। अब किसान इस योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने की आखिरी तक 14वीं किस्त जारी हो सकती है। फिलहाल सरकार ने इसको लेकर किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी है। इस योजना में किसान को हर किस्त में 2,000 रुपये की रकम मिलती है। ये पैसे उनके बैंक अकाउंट में सीधे तौक पर जमा हो जाते हैं।

किसानों को इस योजना का लाभ पाने के लिए अपनी जमीन का सत्यापन करवाना होता है। इस बार किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने ई-केवाईसी करवा रखी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाई सी नहीं करवाई है तो आपके पास अभी भी मौका है कि आप अपने फोन से आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

अगर आपका ई-केवाईसी नहीं होता है तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि आप ई-केवाईसी कैसे कर सकते हैं-

ऐसे कराएं ई-केवाईसी

  • आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां स्क्रीन पर 'E-kyc' के ऑप्शन को क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करके सर्च पर क्लिक करें।
  • आपके आधार नंबर से लिंक्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद आपको एक ओटीपी आएगा।
  • 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज करने के बाद एंटर दबाएं।
  • इस तरह पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी का प्रोसेस पूरा हो गया।