सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana: किसानों के अकाउंट में कब तक आएगी 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए जल्द करना होगा ये काम

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 04:00 PM (IST)

    PM Kisan Yojana 19th Installment 5 अक्टूबर को किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। अब करोड़ों किसान 19वीं किस्त का इंतजार ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: किस महीने आएगी 19वीं किस्त
    PM Kisan Yojana: किस महीने आएगी 19वीं किस्त

    HighLights

    1. पीएम किसान योजना में साल में 3 किस्त जारी होती है।
    2. 5 अक्टूबर 2024 को योजना की 18वीं किस्त जारी हुई थी।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने 5 अक्टूबर 2024 को पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त के जारी होने के बाद अब किसान 19वीं किस्त की आस लगाए बैठे हैं। अगर आप भी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan Yojana 19th Installment) का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि यह किस्त कब जारी होने वाली है।

    पीएम किसान योजना के बारे में

    केंद्र सरकार ने साल 2018 में देश के किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये दी जाती है। यह राशि किस्त में मिलती है। हर किस्त में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि आती है। इस योजना की खासियत है कि इसमें किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट आती है। 

    कब आएगी 19वीं किस्त

    पीएम किसान योजना की किस्त साल में तीन बार आती है। इसका मतलब है कि हर चार महीने में किस्त की राशि आती है। अक्टूबर में 18वीं किस्त आई है और इसके चार महीने के बाद यानी फरवरी 2025 में 19वीं किस्त आएगी। हालांकि, अभी तक सरकार ने 19वीं किस्त को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price:23 अक्टूबर के लिए अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल, टंकी फुल करवाने से पहले चेक करें ताजा दाम

    ई-केवाईसी है जरूरी

    पीएम किसान योजना का लभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी (E-Kyc) करवाना जरूरी है। अगर कोई किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसान तीन तरीकों से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। 

    खबरें और भी

    • ओटीपी आधारित eKYC 
    • बायोमेट्रिक आधारित eKYC
    • फेस ऑथेंटिकेशन आधारित eKYC

    यह भी पढ़ें: EPS Pension: क्या जॉब के साथ-साथ मिलती है पेंशन, जान लीजिए क्या कहता है EPFO के नियम

    लाभार्थी लिस्ट में चेक करें नाम

    सरकार लाभार्थी किसानों की सूची जारी कर देते हैं। इन सूची में अपना नाम चेक करके किसान जान सकते हैं कि उन्हें योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। लाभार्थी लिस्ट में नाम चेक करने का स्टेप- 

    • पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
    • अब यहां पर "Beneficiary Status" के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
    • इसके बाद अपना आधार नंबर या फिर बैंक अकाउंट नंबर नंबर भरें।
    • अब "Get Data" को सेलेक्ट करें।
    • इसके बाद आपको स्क्रीन पर अपनी सभी डिटेल्स शो हो जाएगी। इन डिटेल्स के जरिये आप चेक कर सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।