सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan 20th Installment: किसानों को आज मिलेगी सौगात? बिहार पहुंचेंगे पीएम मोदी; देखें पूरी खबर

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 09:02 AM (GMT+05:30)

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी में दौरा करेंगे। पीएम मोदी मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि यहां वे 7100 करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन ...और पढ़ें

    पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त बिहार दौरे पर पीएम मोदी कर सकते हैं एलान!
    पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त बिहार दौरे पर पीएम मोदी कर सकते हैं एलान!

     नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जून के अंत तक ही आ जानी चाहिए थी। लेकिन इसमें काफी देरी देखी जा रही है। 20वीं किस्त का किसानों को लंबे समय से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा था कि पीएम मोदी बिहार में दौरा करते वक्त 20वीं किस्त का एलान कर सकते हैं।

    अब सरकार के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट से ये पुष्टि हो गई है कि पीएम मोदी तकरीबन 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी का दौरा कर सकते हैं।

    क्या 20वीं किस्त का होगा एलान?

    मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी बिहार में आज 7100 करोड़ परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं. इनमे आईटी, रेलवे, सड़क इत्यादि से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस बीच वे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का भी एलान कर सकते हैं।

    हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि या ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

    ये बात ध्यान रखने वाली है कि बिहार से पीएम किसान योजना का इतिहास जुड़ा है। वहीं यहां जल्द ही विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं।

    इस दिन हुई थी पहली किस्त जारी?

    6 साल पहले यानी साल 2019 में किसानों को पीएम किसान योजना के तहत पहली किस्त मिली थी। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीएम किसान योजना का फायदा सबसे पहले बिहार के भागलपुर किसानों को दिया गया था। वहीं उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9.08 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक भेजे गए थे।

    पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का एलान होने से पहले फटाफट बेनिफिट लिस्ट अपना नाम  चेक कर लें। अगर बेनिफिट लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो इसका मतलब है कि 20वीं किस्त का पैसा आपको नहीं मिल सकता।

    खबरें और भी

    कैसे करें अपना नाम चेक?

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2- फिर यहां Farmer Corner वाले ऑप्शन पर जाकर Beneficiary list वाले सेक्शन पर जाएं।

    स्टेप 3- यहां आपको राज्य, जिला और उप जिला जैसी डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही ब्लॉक और गांव के बारे में भी बताना होगा।

    अगर आप ये देखना चाहते हैं कि पैसे कब तक मिलेंगे, तो नीचे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    कैसे करें स्टेटस चेक?

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

    स्टेप 2 - अब यहां Beneficiary Status वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। ये आपको Farmer Corner वाले ऑप्शन पर मिल जाएगा।

    स्टेप 3- अब यहां अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।