सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त के इंतजार के बीच आया बड़ा अपडेट, 2019 के बाद ऐसा करने वालों को नहीं मिलेगा पैसा!

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:30 AM (IST)

    PM Kisan Yojana 21st Installment पीएम किसान योजना लाभार्थी किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आय सहायता प्रदान करती है। अब तक इसकी 20 किस्तें आ चु ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त के इंतजार के बीच आया बड़ा अपडेट, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
    PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त के इंतजार के बीच आया बड़ा अपडेट, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: किसान भाई पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले मोदी सरकार 22 सितंबर से किसान ही नहीं देश की जनता को GST Rate Cut का बड़ा तोहफा दे रहे हैं। GST Reforms में किए गए बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगी। 22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने जा रही हैं, जिससे रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें सस्ती हो जाएंगी। वहीं, देश के करोड़ों किसानों के लिए एक और खुशखबरी आने की उम्मीद है। यह खुशखबरी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan 21st Installment) से जुड़ी है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन कुछ किसान 21वीं किस्त पाने से चूक सकते हैं।

    दरअसल, सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बेवसाइट पर एक अपडेट दिया गया है। इस अपडेट के अनुसार किसानों को कुछ करना है। आखिर ये अपडेट है क्या आइए इसके बारे में जानते हैं।

    PM Kisan Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर एक अपडेट है। ये अपडेट ऐसे किसानों को लेकर है, जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है या अपना मालिकाना हक लिया है। इसके अलावा ये अपडेट उन परिवार वालों के लिए भी हैं जिनके यहां एक से अधिक सदस्य जैसे पति-पत्नी या पेरेंट्स के साथ 18 साल से ऊपर के युवा या नाबालिग बच्चे इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें-  PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई खुशखबरी, कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    वेबसाइट पर दिए गए इस अपडेट के अनुसार इन सभी को  फिजिकल वेरिफिकेशन कराना होगा। अगर ऊपर बताई गई नोटिस के अनुसार किसान अपना  फिजिकल वेरीफिकेशन नहीं कराते तो उनकी 21वीं किस्त रुक सकती है। जब तक उनका वेरिफिकेशन नहीं होगा तब तक किस्त रुकी रहेगी।

    कब आएगी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त?

    किसानों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि सरकार अगली किस्त के 2000 रुपये उनके खातों में कब ट्रांसफर करेगी। पिछली किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी, जब पीएम मोदी ने वाराणसी से योजना की 20वीं किस्त का ऐलान किया था। उस वक्त 9.71 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर की गई थी।

    खबरें और भी

    अकेले बिहार में ही 75 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला। अब उम्मीद है कि दिवाली से पहले यानी अक्टूबर महीने में 21वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सरकार अगस्त से नवंबर के बीच किस्त जारी करती रही है- कभी अगस्त में, कभी अक्टूबर में तो कभी नवंबर में।

    18वीं किस्त 2024 में 5 अक्टूबर को को जारी की गई थी। 2023 में 15 नवंबर को और 2022 में 17 अक्टूबर को जारी की गई थी।  इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को है और माना जा रहा है कि त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए सरकार अगली किस्त भी लगभग उसी समय जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

    बिहार चुनाव से पहले आ सकती है किसान योजना की 21वीं किस्त

    बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव आयोग सितंबर के अंत तक तारीखों का ऐलान कर सकता है। केंद्र सरकार आचार संहिता लागू होने से पहले ही किसानों के खाते में पैसे भेज सकती है। इसलिए संभावना प्रबल हो जाती है कि किस्त का पैसा अक्टूबर के पहले या मध्य में जारी हो जाएगा। यानी हम कह सकते हैं कि PM Kisan Yojana 21st Installment Date अक्टूबर में होगी।

    यह भी पढ़ें-  PM Kisan Yojana के साल में ₹6000 ही नहीं, किसानों को हर महीने ₹3000 की पेंशन भी देती है सरकार; ऐसे मिलेगा लाभ