सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: दीपावली या धनतेरस, कब खत्म होगा 21वीं किस्त का इंतजार? इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 06:43 PM (GMT+05:30)

    PM Kisan Yojana 21st Installment जम्मू-कश्मीर के किसानों को PM किसान योजना की 21वीं किस्त का अग्रिम वितरण किया गया है जिससे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: दीपावली या धनतेरस, कब खत्म होगा 21वीं किस्त का इंतजार? इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार
    PM Kisan Yojana: दीपावली या धनतेरस, कब खत्म होगा 21वीं किस्त का इंतजार? इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार

    नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर किसान भाई इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जम्मू-कश्मीर के किसानों का ये इंतजार खत्म हो चुका है। दरअसल, आज यानी 7 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का अग्रिम वितरण किया गया। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है।

    प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8.5 लाख से अधिक किसानों को ₹170 करोड़ से अधिक की राशि सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

    यह भी पढ़ें- 1.84 लाख करोड़ रुपये का कोई नहीं है मालिक, लावारिस पैसों को बांटने के लिए वित्त मंत्री ने शुरू किया अभियान

    कृषि भवन, नई दिल्ली से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के किसानों को 21वीं किस्त भेज। इससे पहले 26 सितंबर पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 27 लाख किसानों को भी समय से पहले 21वीं किस्त भेज दी गई थी।

    अब सवाल यह है कि आखिर बाकी राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का तोहफा कब मिलेगा। किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि 21वीं किस्त धनतेरस पर आएगी या फिर दीपावली पर।

    कब आएगी PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त

    2023 में इसे 15 नवंबर को रिलीज की गई थी और 2024 में, 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। पिछले साल के अनुसार अब तक 21वीं किस्त आ जानी चाहिए। लेकिन 5 अक्टूबर का समय जा चुका है और अब तक 21वीं किस्त सिर्फ चार राज्यों, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के किसानों को ही मिली है। बाकी राज्य के किसानों को अभी इसका इंतजार है।

    खबरें और भी

    मीडिया रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसानों को दीपावली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। उनके खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट हो सकते हैं। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि धनतेरस या फिर उससे पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं।

    इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में संभावना है कि इससे पहले या फिर इस दिन तक किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा आ सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- UP Richest List 2025: लखनऊ, कानपुर और वाराणसी नहीं, UP के इस शहर में है 'अरबपतियों की फौज'; देखें पूरी लिस्ट