सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार! क्या आज खाते में आएंगे 2-2 हजार; इन सवालों से मिलेगा जवाब

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 08:20 AM (IST)

    PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे 9 करोड़ से अधिक किसानों को अभी और रुकना पड़ सकता है। 28 फरवरी को बैंक बंद होने के कारण आज किस्त आने की ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार! क्या आज खाते में आएंगे 2-2 हजार; इन सवालों से मिलेगा जवाब

    PM Kisan Yojana: खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार! क्या आज खाते में आएंगे 2-2 हजार; इन सवालों से मिलेगा जवाब

    HighLights

    1. आज 28 फरवरी को बैंक बंद, किस्त आने की संभावना कम।

    2. होली से पहले 22वीं किस्त का भुगतान होना मुश्किल।

    3. मार्च में कई बैंक अवकाश, भुगतान में देरी संभव।

    नई दिल्ली। आज फरवरी का आखिरी दिन है। देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का इंतजार है। यह इंतजार 19 नवंबर 2025 के बाद से ही जारी है। अभी तक यह खत्म नहीं हुआ है। सवाल यह भी है कि क्या होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे? अगर आज नहीं तो कब?

    आइए कुछ सवालों के जरिए यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज आने की कितनी संभावना है और कितनी नहीं? इसके अलावा यह भी जानेंगे कि क्या होली से पहले 22वीं किस्त आ सकती है?

    क्या आज आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

    कल से नया महीना शुरू हो रहा है। आज शनिवार का दिन और 28 फरवरी की तारीख है। आज महीने का चौथा शनिवार भी है। चौथा शनिवार होने के नाते आज देशभर में सभी बैंक बंद है। बैंक बंद होने की वजह से आज PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त आने की संभावना बहुत कम है। क्योंकि सरकार सीधे DBT के जरिए किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करती है। आज बैंक बंद होने की वजह से इसकी संभावना बहुत ही कम है कि किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

    आज नहीं तो क्या होली से पहले आएगी 22वीं किस्त?

    जैसा हमने जाना कि आज महीने का आखिरी शनिवार होने की वजह से देशभर में बंद हैं, इस कारण पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आने की संभावना बहुत कम है। इसके साथ ही सरकार की ओर से कोई घोषणा भी नहीं की गई है। इन सबके बीच यह सवाल उठ रहा है कि होली से पहले किसानों के खाते में पैसे आएंगे?

    खबरें और भी

    PM Kisan Update

    तो अगर इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करें तो होली से पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आने की संभावना बहुत ही कम है। इसके कई कारण हैं। पहला कारण है कि 1 को रविवार होने की वजह से बैंक बंद हैं, 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च को भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 4 मार्च को होली होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इन सबको देखते हुए इसकी संभावना बहुत ही कम है कि होली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

    पहला कारण बैंकों की छुट्टी होने तो दूसरा कारण यह है कि अभी तक सरकार ने 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की भी घोषणा नहीं की है। ऐसे में कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि होली से पहले 22वीं किस्त के आने की संभावना बहुत ही कम है।

    यह भी पढ़ें- EPFO Pension News: सिर्फ इन्हें मिली है खुशखबरी, खाते मे आएगी ज्यादा पेंशन; चेक करें आप लिस्ट में हैं या नहीं