PM Kisan Yojana: किसान योजना की अगली किस्त को लेकर क्या कुछ बदला, 2-2 हजार के लिए कौन सी चीज हुई जरूरी?
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। नए किसानों के लिए 14 राज्यों में 'किसान आईडी' (फार्मर रजिस्ट्री) अनिवार्य कर दी गई है। ...और पढ़ें
-1775288965840_m.webp)
PM Kisan Yojana: किसान योजना की अगली किस्त को लेकर क्या कुछ बदला, 2-2 हजार के लिए कौन सी चीज हुई जरूरी?
HighLights
23वीं किस्त का इंतजार, जुलाई-अगस्त में आने की संभावना।
14 राज्यों में नए पंजीकरण के लिए किसान आईडी अनिवार्य।
भूमि सत्यापन तक कुछ किसानों का भुगतान रोका जा सकता है।
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना की अब तक 22 किस्तें आ चुकी हैं। पीएम मोदी ने असम से आखिरी किस्त 13 मार्च को जारी की थी। इस किस्त के आने के बाद से अब किसानों को 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) का इंतजार है। अगर आप नए किसान हैं और पहली बार किसान योजना की किस्त के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना होगा।
किसान योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ राज्यों में फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कार्य दी है। अगर आप उन राज्यों में से किसी राज्य से ताल्लुक रखते हैं। जहां किसान रजिस्ट्री अनिवार्य है और नया रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए।
किन राज्यों में फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य
2026 की शुरुआत से, 14 राज्यों में पीएम-किसान योजना के तहत नए पंजीकरण के लिए किसान रजिस्ट्री (किसान आईडी बनाना) अनिवार्य है। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश है। अगर आप इन राज्यों में से ताल्लुक रखते हैं तो आपको पहले किसान आईडी बनवानी होगी। इसके बाद ही आप PM Kisan Yojana के लिए आवेदन कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- अंबानी का 'तड़का', 30 हजार करोड़ के खेल में IPL के बीच धांसू एंट्री; 60 सेकेंड में परोसेंगे एंटरटेनमेंट का डोज
इसके अलावा जिन किसानों ने 1 फरवरी, 2019 के बाद भूमि का स्वामित्व हासिल कर लिया है, या ऐसे मामले जहां परिवार के कई सदस्यों को लाभ मिल रहा है, उनके भुगतान को भौतिक सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रूप से रोक दिया जा सकता है। यानी ऐसे किसानों की किस्त सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। हालांकि, 23वीं किस्त आने में समय है। आपको समय से पहले सत्यापन करवा लेना चाहिए।
खबरें और भी
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 26वीं किस्त को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन पिछले वित्त वर्ष की पहली किस्त अगस्त की पहले सप्ताह ( दो अगस्त 2025) में आई थी। इस बार भी जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) आ सकती है।