सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: अगले हफ्ते रक्षाबंधन का त्यौहार, क्या खत्म होगा किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार?

Updated: Wed, 19 Aug 2026 02:20 PM (IST)

PM Kisan Yojana 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए रक्षाबंधन पर किस्त आने की संभावना कम है। सरकार ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर पीएम किसान की 24वीं किस्त आने की संभावना कम।

रक्षाबंधन पर पीएम किसान की 24वीं किस्त आने की संभावना कम।

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर पीएम किसान की 24वीं किस्त आने की संभावना कम।

  2. सरकार ने 24वीं किस्त की तारीख पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की।

  3. पीएम किसान की अगली किस्त सितंबर अंत या अक्टूबर में संभव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। देश के करोड़ों किसानों को 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार के बीच 15 अगस्त तो बीत गया और अब रक्षाबंधन का त्यौहार भी आने वाला है, तो अब सवाल यह है कि क्या रक्षाबंधन के मौके पर किसानों का यह इंतजार खत्म होगा या नहीं?

अगर आप भी एक किसान हैं और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं तो इस खबर में हम आपको बताएंगे कि क्या सच में रक्षाबंधन में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म होगा या नहीं। आइए पिछले ट्रेंड्स के जरिए यह जानने की कोशिश करते हैं।

क्या रक्षाबंधन पर खत्म होगा किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार रक्षाबंधन के मौके पर खत्म होगा या नहीं, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारी घोषणा नहीं की गई है। वहीं, अगर हम पिछले ट्रेंड्स को भी देखें तो इसकी संभावना बहुत ही कम है कि रक्षाबंधन के मौके पर किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि अगर बात 2025 की करें तो 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। यह पिछले वित्त वर्ष की दूसरी किस्त थी। जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई थी।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Online Apply: पीएम किसान योजना के लिए कैसे करते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर चालू वित्त वर्ष की बात करें तो इसकी पहली किस्त 20 जून 2026 को ही जारी की जा चुकी है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की थी।

वहीं, 2024 की बात करें तो उस साल वित्त वर्ष की दूसरी किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। और पहली किस्त यानी 17वीं किस्त 18 जून 2024 को जारी की गई थी।

यानी इसकी संभावना बहुत ही कम ही रक्षाबंधन के मौके पर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म होगा।

कब आ सकती है PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) सितंबर अंत या फिर अक्टूबर में आ सकती है। क्योंकि सरकार ने चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त 20 जून को भेजी थी, जो अपेक्षाकृत जल्दी थी। इसके अनुसार 24वीं किस्त के अक्टूबर में आने के आसार ज्यादा हैं। लेट होने पर यह नवंबर तक भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की e-KYC कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस देखकर खुद से ऐसे करें