सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pm Kisan Yojana के लाभार्थी को मिलता है Kisan Credit Scheme का फायदा, जानें कैसे करें अप्लाई

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 08:40 AM (IST)

    Kisan Credit Scheme सरकार किसानों के लिए कई तरह की स्कीम चलाती है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक लाभ देना है। 28 फरवरी 2024 को सरकार PM Kis ...और पढ़ें

    Kisan Credit Scheme का फायदा (जागरण फोटो)
    Kisan Credit Scheme का फायदा (जागरण फोटो)

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में किसानों के विकास के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजना में से एक पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) भी है। इसमें सरकार सालाना 6,000 रुपये की राशि देता है।

    यह राशि किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये की राशि मिलती है। 28 फरवरी 2024 (बुधवार) को सरकार पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त (PM Kisan Yojana 16th Installment) जारी करेंगे।

    पीएम किसान योजना के लाभार्थी को किसान क्रेडिट स्कीम (Kisan Credit Scheme) का लाभ भी मिलता है। इसमें किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाती है। अगर किसान समय से पहले लोन की राशि चुका देता है तब उन्हें सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 28 फरवरी से पहले जरूर निपटा लें ये काम, वरना अकाउंट में नहीं आएगी 16वीं किस्त की राशि

    किसान क्रेडिट स्कीम के बारे में

    अगर कोई भी किसान पशुपालन, मछली पालन या फिर खेती से संबंधित कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है तो वह  किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लोन ले सकता है। यह शॉर्ट टर्म लोन होता है। इसमें किसानों को सस्ते ब्याज दर पर लोन की सुविधा मिलती है।

    यह लोन 2 फीसदी से 4 फीसदी तक के ब्याज दर पर दिया जाता है।

    इस लोन को चुकाने के लिए किसानों को काफी समय मिलता है। इस स्कीम में कम ब्याज दर,फ्लेक्सिबल रिपेमेंट ऑप्शन, बीमा कवरेज जैसे कई लाभ भी दिये जाते हैं। इसके अलावा किसानों को सेविंग्स अकाउंट, स्मार्ट कार्ड और डेबिट कार्ड का लाभ मिलता है।

    खबरें और भी

    कैसे करें आवेदन

    • आपको अपने पास के बैंक ब्रांच जाकर आवेदन करना होगा।
    • अब आप यहां किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म मांग सकते हैं।
    • इस फॉर्म के साथ आपको आईडी-प्रूफ,  इनकम सर्टिफिकेट, एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स को अटैच करना होगा।
    • अब आप फॉर्म को भरकर बैंक में जमा कर दें।
    • इसके बाद फॉर्म को वेरीफाई कर दिया जाएगा और आपको किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

     यह भी पढ़ें- Kisan Credit Card बनवाने के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, जानें कैसे करें अप्लाई