सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: अब हो गया क्लियर, इस दिन के बाद ही आएगी 21वीं किस्त; किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार!

Published: Fri, 07 Nov 2025 04:09 PM (IST)

PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। 21वीं किस्त बिहार विधानसभा चुनाव के ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana: अब हो गया क्लियर, इस दिन के बाद ही आएगी 21वीं किस्त; किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार!

PM Kisan Yojana: अब हो गया क्लियर, इस दिन के बाद ही आएगी 21वीं किस्त; किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार!

नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना की अब तक 20 किस्तें आ चुकी हैं। किसानों को 21वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार है। 20वीं किस्त के 2-2 हजार 2 अगस्त को आए थे। अगस्त के बाद सितंबर और अक्टूबर का महीना बीत चुकी है। लेकिन अब तक 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त कब आएगी। अब इसे लेकर एक चीज क्लियर हो गई है। पैसा कब आएगा कहीं न कहीं इस बात की क्लियरिटी तो मिल ही गई है। आइए जानते हैं कि पात्र किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का पैसा कब आएगा।

4 राज्य के किसान पहले ही 21वीं किस्त का लाभ उठा चुके हैं। भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की वजह से केंद्र सरकार ने पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा समय से पहले ही भेज दिया है। इन चारों राज्य के किसानों के खाते में 2-2 हजार सितंबर के आखिरी और अक्टूबर के पहले सप्ताह में पहुंच चुकी है।

इस दिन आ सकती है PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के इंतजार के बीच बिहार विधानसभा का चुनाव भी आ गया है। 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान हुए। अब दूसरा चरण 11 नवंबर को है। इसके बाद 14 नवंबर को मतदान की गिनती होगी। ऐसे में 14 नवंबर तक किस्त आने की संभावना बहुत ही कम है।

14 नवंबर के बाद ही किसानों के खाते में पैसे आ सकते हैं। लेकिन सरकार की ओर से कुछ कहा नहीं गया है। ऐसे में जरूरी नहीं कि 14 नवंबर के बाद ही पैसा आए। चुनाव 11 नवंबर को समाप्त होगा। क्या पता 11 नवंबर के बाद ही किसानों के खाते में पैसा आ जाए।

सरकार इस योजना के जरिए साल में 3 बार 2-2 हजार करके सालाना आधार पर 6000 रुपये किसानों के खाते में भेजती है। इस योजना को 2019 में किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए लॉन्च किया गया था। अब तक इसकी 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में 358 अरबपति, टॉप 100 में बस इनका नाम शामिल; ये रही पूरी की पूरी लिस्ट, देखकर भौचक्के रह जाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।