सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan 16th Installment: अभी तक अकाउंट में नहीं आए 16वीं किस्त के पैसे? जानिए क्या है वजह और कहां करें शिकायत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:58 PM (IST)

    PM Kisan Yojana बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी कर दी। प्रधानमंत्री ने 11 करोड़ से अधिक किसानों के अ ...और पढ़ें

    अभी तक नहीं आई अकाउंट में 16वीं किस्त के पैसे?
    अभी तक नहीं आई अकाउंट में 16वीं किस्त के पैसे?

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KISAN YOJANA) की 16वीं किस्त जारी कर दी। देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में किस्त की राशि पहुंच गई है।

    हालांकि अभी भी कई किसानों को योजना की राशि नहीं मिली है। अगर आपके अकाउंट में भी अभी तक योजना की राशि नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। चलिए, जानते हैं कि किस वजह से आपको यह लाभ नहीं मिला है और इसके लिए कहां शिकायत करनी होगी।

    कहां करें शिकायत

    अगर आपने भी पीएम किसान स्कीम के लिए आवेदन दिया था और आप पात्र किसान हैं तो आपके अकाउंट में पीएम किसान स्कीम की 16वीं किस्त आ गई होगी। अगर अभी तक योजना की राशि नहीं आई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप पीएम किसान हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

    आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 और 155261 या टोलफ्री नंबर 18001155266 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर मेल करके शिकायत भी कर सकते हैं।

    किस वजह से नहीं आई किस्त

    जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं किया है उन्हें 16वीं किस्त नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा सरकार फर्जीवाड़ा करने वाले किसानों के नाम भी लाभार्थी लिस्ट से बाहर निकाल रही है।

    खबरें और भी

    शिकायत से पहले चेक करें लाभार्थी लिस्ट

    अगर आपके अकाउंट में पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त की राशि नहीं आई है तो आपको एक बार अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में चेक करना चाहिए।

    • पीएम किसान के अधिकारिक पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं
    • अब 'फार्मर कॉर्नर' में जाकर 'लाभार्थी स्थिति' को सेलेक्ट करें
    • इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत जैसे बाकी जानकारी को चुनें
    • अब आप आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर भरें
    • इसके बाद गेट डेटा को सेलेक्ट करें।
    • अब आपको लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करना है।