सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana की 17वीं किस्त हुई जारी, क्या आपके अकाउंट में आया पैसा, ऐसे करें चेक

    Updated: Tue, 18 Jun 2024 06:22 PM (GMT+05:30)

    PM Kisan Yojana 17th Installment प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी। देश के करोड़ों किसानों के अका ...और पढ़ें

    किसानों के अकाउंट में आ गई 17वीं किस्त की राशि
    किसानों के अकाउंट में आ गई 17वीं किस्त की राशि

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने 17वीं किस्त जारी कर दी।
    2. 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 17वीं किस्त की राशि आ गई है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) शुरू की थी। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि किस्त के तौर पर मिलती है।

    आज पीएम मोदी (PM Modi) ने वाराणसी से 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त (PM Kisan Yojana 17th Installment) जारी कर दी है।

    इसका मतलब है कि करोड़ों किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि आ गई है। पीएम मोदी ने सीबीडीटी के जरिये यह राशि किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर की है।

    अगर आपने भी योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था तो आपको एक बार जरूर चेक करना चाहिए कि आपके अकाउंट में योजना की राशि आई है या नहीं।

    मोबाइल मैसेज

    पीएम किसान योजना की राशि जैसे ही बैंक अकाउंट में आती है वैसे ही लाभार्थी को मैसेज आ जाता है। जी हां, आप एक बार चेक करें कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त की राशि आने का मैसेज आया होगा।

    पासबुक

    अगर आपको मैसेज नहीं आया है तो घबराइए मत आप बैंक अकाउंट में पासबुक एंट्री करवा कर भी चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आए हैं या नहीं।

    एटीएम

    इसके अलावा किसान एटीएम (ATM) में जाकर मिनी स्टेटमेंट के जरिये भी लेटेस्ट ट्रांजेक्शन डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- हर स्मॉल सेविंग स्कीम पर सरकार देती है अलग ब्याज, SSY, PPF या फिर किस योजना में करें निवेश

    कहां करें शिकायत

    अगर आपके अकाउंट में पीएम किसान योजना की राशि नहीं आई है तो घबराइए मत। आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क करके आप शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Train Travel Insurance: 1 रुपये से कम में मिलता है लाखों का इंश्योरेंस, ट्रेन में सफर के समय क्यों जरूरी है बीमा