सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana: क्या सूखी जाएगी किसानों की दिवाली या फिर खाते में आएंगे 2-2 हजार? देखें 21वीं किस्त का अपडेट

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 01:46 PM (IST)

    PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए दिवाली तक खुशखबरी मिलने की संभावना कम है। पिछली बार ...और पढ़ें

    PM Kisan Yojana: क्या सूखी जाएगी किसानों की दिवाली या फिर खाते में आएंगे 2-2 हजार? देखें 21वीं किस्त का अपडेट

    PM Kisan Yojana: क्या सूखी जाएगी किसानों की दिवाली या फिर खाते में आएंगे 2-2 हजार? देखें 21वीं किस्त का अपडेट

    नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त देश के चार राज्यों के किसानों को जारी की जा चुकी हैं। लेकिन अभी अन्य राज्य के किसान इसके इंतजार में है। उनका यह इंतजार दिवाली के करीब आ पहुंचा है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है। और आज 17 अक्टूबर की तारीख है। 18 अक्टूबर को धनतेरस है। ऐसे में किसानों के मन में दो सवाल हैं कि क्या धनतेरस पर खुशखबरी मिलेगी। या फिर 18 अक्टूबर के बाद यानी 19 को खुशखबरी मिलेगी या फिर सीधे दिवाली वाले दिन 20 को। आइए इसे समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की इस दिवाली पर आने की कितनी संभावना है।

    PM Kisan Yojana 21st Installment: पीएम किसान की 21वीं किस्त का क्या है ताजा अपडेट?

    पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दिवाली करीब आ गई है। वहीं, पिछले दो सालों की बात करें तो 2023 में इस समय वाली किस्त 15 नवंबर को आई थी। और 2024 में यह 5 अक्टूबर को आई थी। यानी पिछली बार यह किस्त दिवाली से पहले आई गई थी। इस बार अभी तक नहीं आई है। और 18 तारीख को धनतेरस हैं। ऐसे में बैंक तो खुला रहेगा लेकिन संभावना कम है कि इस दिन 21वीं किस्त आए। वहीं, 19 को रविवार है।

    रविवार को बैंक बंद रहते हैं तो इसकी भी संभावना बहुत ही कम है कि इस दिन 21वीं किस्त है। वहीं, इस बार कुछ जगह दिवाली की छुट्टी 20 तो कुछ जगह 21 को है। लेकिन अधिकतर सरकारी दफ्तरों में छुट्टी 21, 22 और 23 अक्टूबर को है। ऐसे में संभावना बहुत ही कम है कि दिवाली तक PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त आए।

    कैसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस

    सबसे पहले वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
    इसके बाद 'लाभार्थी सूची' विकल्प चुनें
    अब अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें
    इसके बाद 'रिपोर्ट प्राप्त करें' पर क्लिक करें और अपना नाम देखें
    यहां अपना नाम देखें।

    यह भी पढ़ें- '70 घंटे काम करो', कहने वाले नारायण मूर्ति के परिवार को बिना कुछ किए मिलेगा ₹347 करोड़ का डिविडेंड, देगा कौन?

    खबरें और भी