सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan 15th Installment: खत्म हुआ इंतजार, पीएम मोदी आज करेंगे 15वीं किस्त ट्रांसफर, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के लाखों पात्र किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना की 15वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। पीएम आज झारखंड जाएंगे और वहा ...और पढ़ें

    झारखंड के दौरे पर आज रहेंगे पीएम मोदी, वहीं से किसानों के खाते में भेजेंगे पैसे।
    झारखंड के दौरे पर आज रहेंगे पीएम मोदी, वहीं से किसानों के खाते में भेजेंगे पैसे।

    HighLights

    1. झारखंड से पीएम जारी करेंगे किस्त।
    2. हर चार महीने पर जारी होती है पीएम किसान की किस्त।
    3. ईकेवाइसी करवाना है जरूरी।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। तो आखिरकार इंतजार की घड़ियां आज खत्म होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के करोड़ों पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी करेंगे।

    पीएम मोदी आज झारखंड का दौरा करेंगे और वहीं से किसानों के खाते में पैसे भेजेंगे। आपको बता दें कि सरकार सालाना किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस 6000 रुपये को तीन किस्तों में 2000 रुपये कर के किसानों के खाते में भेजे जाते हैं।

    ये भी पढ़ें: Senior Citizen Savings Scheme में निवेश करना हुआ अब और आसान, सरकार ने बदले ये नियम; यहां जानिए क्या होगा फायदा

    इन किसानों के खाते में नहीं आएगें पैसे

    आपको बता दें कि वैसे किसान ज‍िनका अकाउंट अलग-अलग पोर्टल से ल‍िंक नहीं हुआ है, भूलेख वेरेफिकेशन और आधार सीड‍िंग नहीं हुआ है वैसे किसानों को 15वीं किस्त नहीं भेजी जाएगी।

    इसके अलावा ऐसे किसान जिन्होंने ईकेवाईसी नहीं करवाया है उन्हें फिर से 15वीं किस्त से वंचित रहना पड़ेगा। अगर आपने अभी तक ईकेवाइसी नहीं करवाया है तो यहां बताएं गए प्रोसेस को अपना कर फटाफट अपना ईकेवाइसी पूरा कर लें:

    • ईकेवाइसी करवाने के लिए सबसे पहले आप पीएम किसान की आधिकारीक वेबसाइट पर जाएं
    • इसके बाद स्क्रीन के बाएं ओर आपको 'e-KYC' का ऑप्‍शन दिखाई देगा। उसपर क्लिक कर दें।
    • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डाल कर बाकी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
    • एक बार ओटीपी वेरिफाइ हो जाए उसके बाद आपका ईकेवाइसी पूरा हो जाएगा।

    ये भी पढ़ें: LIC Jeevan Azad: क्या है एलआईसी की जीवन आजाद पॉलिसी? जानिए क्या है पात्रता और बेनिफिट्स

    क्या है पीएम किसान योजना?

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), एक केंद्रीय योजना है। योजना के तहत सरकार सीधा किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। हालांकि यह राशि 2000 रुपये के तीन किस्तों में जारी किए जाते हैं। ये 2000 रुपये हर चार महीने में भेजे जाते हैं।

    खबरें और भी

    केंद्र सरकार की आधिकारी वेबसाइट के मुताबिक भारत सरकार ने 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है।