सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Post Office की इस स्कीम में मिल रहा है बैंक के एफडी से ज्यादा ब्याज, 100 रुपये से कर सकते हैं निवेश

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:30 PM (IST)

    Post Office Saving Schemeआज के समय में बैंकों के साथ कई पोस्ट ऑफिस की स्कीम में हम निवेश कर सकते हैं। कई लोगों को पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करना क ...और पढ़ें

    Post Office की इस स्कीम में मिल रहा है बैंक के एफडी से ज्यादा ब्याज
    Post Office की इस स्कीम में मिल रहा है बैंक के एफडी से ज्यादा ब्याज

    HighLights

    1. पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम लोगों को काफी पसंद आ रही है।
    2. इस स्कीम में बैंक की एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

     नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। हम सभी को किसी भी स्कीम में निवेश करना चाहिए। हमें निवेश करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि अगर आप सतर्कता से निवेश नहीं करते हैं तो आपको जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो माना जाता है कि हमें जॉब की शुरुआत से ही निवेश करना चाहिए।

    एक समय के बाद हमें अपने रिटायरमेंट को लेकर भी काफी चिंता रहती है। इसके अलावा हमें अपने पेरेंट्स के लिए भी कहीं ना कहीं निवेश करना चाहिए। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम के बारे में बताएंगे। इस स्कीम में आपको बैंक की तुलना में ज्यादा ब्याज का लाभ मिलता है। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Saving Scheme) के बारे में। इस स्कीम में आपको बैंक के सीनियर सिटीजन एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज का लाभ मिलता है। आइए, इस स्कीम के बारे में जानते हैं।

    कितना करें निवेश

    आपको बता दें कि आप इस स्कीम में 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में आज ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये ही निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इस स्कीम में ग्राहक को टैक्स बेनिफिट (Tax Benefit) का भी लाभ मिलता है। इस स्कीम में आप 60 साल के बाद सिंगल या फिर ज्वाइंट अकाउंट ओपन कर सकते हैं।

    मैच्योरिटी पीरियड

    इस स्कीम में आपको केवल 5 साल के लिए निवेश करना होता है। अगर कोई अकाउंट होल्डर इस अकाउंट को मैच्योरिटी से पहले बंद कर देते हैं तो उसे पेनल्टी का भुगतान करना होगा। आप अपने आस-पास के किसी भी पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS Scheme) के लिए सेविंग अकाउंट ओपन कर सकते हैं। आप जब भी इस स्कीम के लिए अकाउंट ओपन करवाते हैं तो आपकी उम्र 55 साल से 60 साल के बीच की होनी चाहिए।

    खबरें और भी

    ब्याज दर

    इस स्कीम में आपको बैंक सीनियर सिटीजन एफडी (Senior Citizen FD) की तुलना में ज्यादा ब्याज ( Post Office SCSS Scheme Interest Rate) मिलता है। देश के कई बैंक सीनियर सिटीजन एफडी पर 7 फीसदी से 7.5 फीसदी के बीच का इंटरेस्ट देते हैं। वहीं इस स्कीम में ग्राहक को 8.2 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है।