सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PPF Calulator: 15 साल निवेश करने पर कितने रुपये का होगा फंड, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:30 PM (IST)

    PPF Return Calculator पीपीएफ (Public Provident Fund) निवेश के लिए काफी अच्छा स्कीम है। इस स्कीम के जरिये आप भी करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इ ...और पढ़ें

    PPF Calulator: कैसे होता है निवेश और ब्याज का कैलकुलेशन
    PPF Calulator: कैसे होता है निवेश और ब्याज का कैलकुलेशन

    HighLights

    1. PPF में 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है।
    2. पीपीएफ स्कीम में चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PPF Investment: रिटायरमेंट के बाद भी इनकम जारी रहे इसके लिए जरूरी है कि आप जॉब के साथ साथ निवेश करें। रिटायरमेंट के बाद मोटा फंड जमा हो इसके लिए पीपीएफ (Public Provident Fund) काफी अच्छा ऑप्शन है। यह लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

    पीपीएफ में निवेश करके आप भी मोटा फंड जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में जहां एक तरफ 7.1 फीसदी का उच्च ब्याज मिलता है तो वहीं, दूसरी तरफ इस स्कीम में इंटरेस्ट का कैलकुलेशन कंपाउंड में होता है यानी चक्रवृद्धि ब्याज में होता है। इसका मतलब है निवेश राशि के साथ ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।

    आपको बता दें कि पीपीएफ स्कीम के माध्यम से आप करोड़पति भी बन सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप 15 साल तक लगातार निवेश करते हैं तो कितने रुपये का फंड तैयार होता है।

    कितने रुपये का तैयार होगा फंड

    500 रुपये का मासिक निवेश

    अगर आप 500 रुपये का मासिक निवेश करते हैं तो आप सालाना 6,000 रुपये का निवेश करेंगे। इसका मतलब है कि 15 साल में आपने कुल 90,000 रुपये का निवेश किया है। इस निवेश पर आपको 1,56,728.37 रुपये का कुल ब्याज मिलेगा। इस तरह 15 साल के बाद 1,62,728 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

    1,000 रुपये का मासिक निवेश

    अगर आप हर महीने 1,000 रुपये निवेश करते हैं तो आप सालाना 12,000 रुपये का निवेश करेंगे। इसी तरह आपने 15 साल में टोटल 1,80,000 रुपये का निवेश किया है और निवेश पर आपको 3,13,456.74 रुपये का ब्याज मिलेगा। ब्याज के साथ 15 साल के बाद पीपीएफ फंड में 3,25,457 रुपये होंगे।

    खबरें और भी

    2,000 रुपये का मासिक निवेश

    2,000 रुपये के मासिक निवेश के हिसाब से आप एक साल में 24,000 रुपये का निवेश करते हैं। 15 साल में आपने टोटल 3,60,000 रुपये का निवेश किया है। इस निवेश पर आपको 15 साल में 6,26,913.48 रुपये का ब्याज मिलेगा। 15 साल के लगातार निवेश के बाद 6,50,913 रुपये का फंड तैयार होगा।