सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की कीमते रहेंगी स्थिर, देश में पर्याप्त है स्टॉक: खाद्य सचिव

    By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 08:03 PM (IST)

    त्योहारी सीजन में खाद्य तेल की घरेलू मांग अधिक होती है। इस संबंध में केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान चीनी और खाद्य त ...और पढ़ें

    आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल नहीं आएगा
    आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल नहीं आएगा

    पीटीआई, नई दिल्ली: देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान देश में खाने पीनी की चीजों की डिमांड अधिक रहती है। इसी को लेकर केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान चीनी और खाद्य तेलों सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल नहीं आएगा इनकी कीमतें स्थिर रहेंगी।

    मीडिया से बातचीत करते हुए संजीव चोपड़ा ने कहा कि

    त्योहारी सीजन के दौरान कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है। हम त्योहारी सीजन में (खाद्य वस्तुओं की कीमतों में) किसी भी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कीमतें स्थिर रहेंगी

    वर्तमान में सरकार ने उठाएं हैं कई कदम

    खाद्य सचिव के मुताबिक प्राइस को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने हाल ही में व्यापार नीति, सीमा शुल्क या स्टॉक सीमा जैसे कुछ फैसले लिए हैं। सचिव के मुताबिक सरकार ने कीमतों को स्थिर रखने के लिए ही इन कदमों का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया है।

    खाद्य सचिव ने यह भी कहा कि कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ वस्तुओं पर लगाए गए प्रतिबंध निकट भविष्य में नहीं हटाए जाएंगे क्योंकि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी जारी रखे हुए है।

    सरकार ने इन वस्तुओं के निर्यात पर लगा रखा है प्रतिबंध

    खाद्य कीमतों में महंगाई को रोकने के लिए सरकार ने 22 मई से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके अलावा मार्च 2024 तक उबले चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क का विस्तार, दालों पर स्टॉक सीमा और 31 अक्टूबर के आगे भी 'प्रतिबंधित' श्रेणी के तहत चीनी निर्यात का विस्तार शामिल है।

    देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक

    त्योहार के समय चीनी की डिमांड बढ़ जाती है। खाद्य सचिव के मुताबिक देश में घरेलू आवश्यकता को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त स्टॉक है, और अगले महीने से चीनी का फ्रेश लॉट आने से चीनी के दामों में और गिरावट आ सकती है।

    खबरें और भी

    1 अक्टूबर तक 57 लाख टन चीनी का शुरुआती स्टॉक था, जो ढाई महीने की घरेलू आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त था। वर्तमान में भारत में चीनी की कीमत 44 रुपये प्रति किलोग्राम है।

    खाद्य तेलों की कीमतों में आई है गिरावट

    खाद्य तेलों की बात करें तो मूंगफली तेल को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में गिरावट देखी गई है।