सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab National Bank ने ग्राहकों को किया आगाह, इस अवधि के बाद बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

    Updated: Wed, 08 May 2024 12:06 PM (IST)

    Punjab National Bank Alert सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है। बैंक ने कहा कि जो अकाउंट पिछले 3 साल ...और पढ़ें

    1 महीने के बाद बंद हो जाएगा ये बैंक अकाउंट
    1 महीने के बाद बंद हो जाएगा ये बैंक अकाउंट

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। PNB Alert: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन ग्राहकों के लिए जिनका अकाउंट पीएनबी (PNB Account) में है और वो पिछले 3 साल से इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

    पीएनबी (PNB) ने ग्राहकों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। इस नोटिफिकेशन में बैंक ने कहा कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और जिन अकाउंट के बैलेंस जीरो है वह अकाउंट एक महीने के बाद बंद हो जाएगी।

    बैंक ने क्यों लिया ये फैसला

    कई लोग इस तरह के अकाउंट का मिसयूज करते हैं। ऐसे में उन पर नकेल कसने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बैंक इन अकाउंट की गणना 30 अप्रैल 2024 के आधार पर करेगी।

    यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2024: इस अक्षय तृतिया पर गोल्ड ज्वेलरी में नहीं, यहां करें निवेश, मिलेगा बेहतर रिटर्न

    यह अकाउंट नहीं होंगे बंद

    पीएनबी ने अपने नोटिफिकेशन ने साफ बताया कि जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है वह सभी अकाउंट 1 महीने के बाद बंद हो जाएंगे। हालांकि, बैंक डीमैट अकाउंट (Demat Accounts) को बंद नहीं करेगा।

    खबरें और भी

    वहीं, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) जैसी स्कीम के लिए खोले गए अकाउंट को भी बैंक बंद नहीं करेगी। इसके अलावा माइनर सेविंग अकाउंट (Minor Saving Account) को भी बंद नहीं किया जाएगा।

    कैसे होगा अकाउंट एक्टिव

    बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है और ग्राहक अकाउंट को दोबारा एक्टिव करवाना चाहता है तब उसे बैंक के ब्रांच में जाकर केवाईसी (Kyc) फॉर्म भरना होगा।

    केवाईसी फॉर्म के साथ ग्राहक को जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अटैच करने होंगे। ग्राहक बैंक अकाउंट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बैंक ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान