सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Reliance Retail में हिस्सेदारी खरीदने के लिए QIA कर रही बातचीत, रिलायंस का शेयर 2 प्रतिशत चढ़ा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 03:03 PM (IST)

    रिलायंस रिटेल वेंचर्स में निवेश के लिए कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) बातचीत कर रही है। QIA की ओर से रिलायंस रिटेल वेंचर्स में ...और पढ़ें

    रिलायंस रिटेल वेचर्स RIL की सब्सिडयरी कंपनी है।
    रिलायंस रिटेल वेचर्स RIL की सब्सिडयरी कंपनी है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेक्स। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल में अरब देश कतर की सरकारी इन्वेस्टमेंट फर्म QIA माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही हैा QIA का पूरा नाम कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) है।

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की ओर से रिलायंस रिटेल में करीब एक अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई गई है। इस निवेश के बाद QIA की रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी एक प्रतिशत हो जाएगी।

    रिलायंस रिटेल वेचर्स की वैल्यूएशन

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस रिटेल की वैल्यू करीब 92-96 अरब डॉलर के बीच आंकी गई है। रिपोर्ट में वैल्यूएशन को कंपनी के आईपीओ का पहला कदम बताया गया था।

    रिलायंस ने इस पर क्या कहा?

    रिलायंस के प्रवक्ता से इस मुद्दे को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि कंपनी समय-समय पर अलग-अलग अवसरों की तलाश करती रहती है। हम बाजारों में चल रही खबरों पर कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    रिलायंस रिटेल तेजी से बढ़ रही कारोबार?

    रिलायंस रिटेल की ओर से अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कंपनी लगातार बड़ी और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की फ्रेंचाइजी ले रही है। इससे पहले कंपनी की ओर से इस महीने की शुरुआत में कहा गया था कि प्रमोटर्स के अलावा अन्य शेयरधारकों के पास मौजूद हिस्सेदारी को कम करने के लिए कंपनी काम कर रही है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी

    आज रिलासंय इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 2.16 प्रतिशत बढ़कर 2,538.05 पर कारोबार कर रहा था। रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही सब्सिडयरी कंपनी है।