सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सस्ते में फ्लाइट की सैर कराने वाले IndiGo के राहुल भाटिया की भागी नेट वर्थ, पहुंची ₹88 हजार करोड़ के पार

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 01:20 PM (GMT+05:30)

    Rahul Bhatia Net Worth इंडिगो भारत की सबसे बड़ी और मुनाफे वाली एयरलाइन है। इसके सह-संस्थापक राहुल भाटिया की नेटवर्थ में भारी उछाल आया है। Forbes के अन ...और पढ़ें

    IndiGo के Rahul Bhatia बने और अमीर, Net Worth में भारी उछाल!
    IndiGo के Rahul Bhatia बने और अमीर, Net Worth में भारी उछाल!

    नई दिल्ली। Rahul Bhatia Net Worth: आज के समय में भारत में इंडिगो ही सबसे ज्यादा फ्लाइट सर्विस उपलब्ध कराती है। यह भारत की सबसे बड़ी फ्लाइट कंपनी है। इसने बहुत ही कम समय में सफलता हासिल की। इंडिगो भारत की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली एयरलाइन है। एक समय इस कंपनी का कोई नामोनिशान नहीं थी। लेकिन IndiGo भारत की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा मुनाफे वाली कंपनियों में से टॉप पर है। इसके सह-संस्थापक राहुल भाटिया की नेटवर्थ में भारी उछाल देखने को मिला है। यानी हम कह सकते हैं कि IndiGo के राहुल भाटिया अब और अमीर हो गए हैं।

    कितनी है राहुल भाटिया की नेटवर्थ । Rahul Bhatia Net Worth

    Forbes की रियल टाइम डेटा के अनुसार Rahul Bhatia की नेटवर्थ 10.2 बिलियन डॉलर (88 हजार करोड़ रुपये) है। उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं, उनके को-फाउंडर रहे राकेश गंगावल की नेट वर्थ $5.9 बिलियन डॉलर है। इस समय इंडिगो का मार्केट कैप 2,19,626.24 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- TATA को पीछे छोड़ Indigo कैसे बनी सबसे बड़ी मुनाफे वाली Airline, IIT कानपुर के लड़के ने की थी इसकी शुरुआत

    राहुल भाटिया का इतनी संपत्ति बनाना इंडिगो की सफलता को दर्शाता है, जो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है। 2006 में शुरू हुई इंडिगो अपने कम लागत वाले मॉडल और बड़े घरेलू नेटवर्क के लिए जानी जाती है।

    इंडिगो ने कब भरी थी पहली उड़ान

    इस समय भारत की सबसे बड़ी और मुनाफे वाली कंपनी इंडिगो की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो चुकी थी। राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने इसकी शुरुआत की थी। इंडिगो ने अपनी पहली उड़ान 4 अगस्त 2006 को भरी थी। यह उड़ान नई दिल्ली से इंफाल के लिए थी। 20 साल से कम समय में, दोनों ने भारतीय विमानन उद्योग की दिशा और दशा बदल दी।

    कब आया था Indigo का IPO

    खास बात यह है कि भाटिया की मौजूदा संपत्ति 10 अरब डॉलर से ज्यादा है, जो 2015 में इंडिगो के IPO के समय के बाजार मूल्य से दोगुना से भी अधिक है। यह वृद्धि कंपनी की सफलता और इसके बिजनेस मॉडल में बाजार के भरोसे को दिखाती है। शुक्रवार को इंडिगो के शेयर -0.59 फीसदी गिरकर 5,681.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ट्रंप ने खेला H-1B वीजा पर 88 लाख वाला दांव, Infosys- Wipro के शेयर धड़ाम; सोमवार को गिरेगा बाजार!