सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ratan Tata Birthday: Air India की घर वापसी पर भावुक हो गए थे रतन टाटा, JRD Tata को भी किया था याद

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 12:28 PM (IST)

    Ratan Tata Happy Birthday आज रतन टाटा का 85वां जन्मदिन हैं। टाटा ग्रुप के एयर इंडिया के अधिग्रहण पर रतन टाटा भावुक हो गए थे और उन्होंने एक इमोशनल पोस् ...और पढ़ें

    Happy Birthday Ratan Tata (Jagran File photo)
    Happy Birthday Ratan Tata (Jagran File photo)

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Ratan Tata Turn 85 आज टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा 28 दिसंबर को अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप देश के बाहर निकलकर एक ग्लोबल ब्रांड बनने में सफल रहा। इस दौरान टाटा ग्रुप ने ब्रिटिश कंपनी टेटली से लेकर जगुआर एंड लैंड रोवर और कोरस स्टील का नाम अधिग्रहण किया है।

    टाटा ग्रुप की ओर से पिछले साल सरकार से 18,000 करोड़ रुपये में राष्ट्रीय विमान कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण कर किया था। एयर इंडिया, वहीं कंपनी थी, जिसकी शुरुआत टाटा ग्रुप के संस्थापक जेआरडी टाटा द्वारा की गई थी और पूरे 69 साल बाद कंपनी की घर वापसी हुई थी।

    जेआरडी टाटा को किया था याद

    सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण करने पर रतन टाटा ने खुशी जताते हुए एक ट्विटर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में 'Welcome back, Air India' कहा था। पोस्ट में उन्होंने खुशी जताते हुए कहा था कि टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया की बोली जीत ली है। हम अब एयर इंडिया को दोबारा से खड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

    भावुक हो गए थे रतन टाटा

    इसे उन्होंने एक इमोशनल नोट कहते हुए जिक्र किया कि जेआरडी टाटा की लीडरशिप में एयर इंडिया को दुनिया की सबसे अच्छी एयरलाइन्स में से माना जाता था। एयरइंडिया की टाटा ग्रुप में वापसी के बाद एक बार फिर से हम इसे सबसे अच्छी एयरलाइन बनाने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया था।

    खबरें और भी

    एयर इंडिया के कायाकल्प में जुटा टाटा ग्रुप

    एयर इंडिया की वापसी के बाद ग्रुप एयरलाइन के कायाकल्प में लगा हुआ है। इसके लिए एयर इंडिया की ओर से विहान.एआई योजना को लॉन्च किया गया है। इसके तहत एयर इंडिया ने अगले पांच सालों में बाजार में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी करने का लक्ष्य रखा है।

    ये भी पढ़ें-

    Ratan Tata Birthday: टाटा को ग्लोबल ब्रांड बनाने वाले रतन टाटा मना रहे 85वां जन्मदिन, दुनिया में छोड़ी छाप

    NPS के टियर- I और टियर- II खातों को लेकर दूर करें कंफ्यूजन, टैक्स में बचत के साथ होंगे बड़े फायदे