सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रतन टाटा इस घर में रहते थे, क्या है इसकी खासियत और कितनी है कीमत; अब कौन रहता है यहां?

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 10:49 AM (IST)

    9 अक्टूबर 2024 को भारत ने रतन टाटा (Ratan Tata Death Anniversary) को खो दिया। रतन टाटा एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे जो सादगी के लिए जाने जाते थे। मुंब ...और पढ़ें

    रतन टाटा के घर को कहा जाता है बख्तावर
    रतन टाटा के घर को कहा जाता है बख्तावर

    नई दिल्ली। 9 अक्टूबर 2024 को भारत ने अपने खास रत्नों में से एक, रतन टाटा को खो दिया। रतन टाटा ने एक प्रेरणादायक जीवन जिया और कई लोगों के लिए मार्गदर्शक बने रहे। वे एस सिम्पल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। ये सादगी रतन टाटा (Ratan Tata Death Anniversary) के घर में भी दिखती थी। वे मुंबई के कोलाबा में एक बंगले में रहते थे। आइए जानते हैं उनके घर की खासियतों के बारे में।

    क्या है रतन टाटा के बंगले का नाम

    रतन टाटा का घर, जो उनके 'रिटायरमेंट होम' के नाम से भी मशहूर रहा, मुंबई के कोलाबा में है। उनका घर दो नामों से फेमस है। ये नाम हैं - बख्तावर और कैबिन्स। उनका घर पूरी तरह व्हाइट थीम के साथ तैयार किया गया, जो पूरी तरह सफेद लगता है।

    कितनी है घर की कीमत

    रतन टाटा का घर 13,350 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार रतन टाटा का घर कोई विंटेज हाउस लगता है, जिसमें उनका बेडरूम भी सादगी भरा रहा। उनका ये बंगला 3 मंजिला है।

    15 कारें हो सकती हैं पार्क

    रतन टाटा के घर में एक बड़ी कार पार्किंग भी है, जिसमें 15 कारें पार्किंग हो सकती हैं। इस घर में जिम, प्लेरूम और टॉप पर एक लग्जरी पूल भी है। घर की मंजिल दो लेवल में बंटी है, जिसमें लोअर पर जिम और लाइब्रेरी जैसी जरूरी जगह हैं। रतन टाटा के घर की हर मंजिल के अपर लेयर पर खास डिजाइन बनाया गया है।

    खबरें और भी

    सीढ़ियाँ और ऊँची मेहराबदार छत 

    रतन टाटा के घर की सबसे ज्यादा चर्चित तस्वीरों में से एक है अंदर बनी आलीशान सीढ़ियाँ। ऊँची मेहराबदार छत और कम कालीनों के साथ भी विक्टोरियन माहौल बनाती हैं। वहीं शीशे और रेलिंग पर किया गय डिजाइन बिल्कुल क्लियर है।

    उनके घर में भी कुछ सौंदर्यात्मक चीजें हैं, जिनमें पेंटिंग्स और कलाकृतियाँ हैं जो प्रेरणादायी हैं।

    पूजा कक्ष और बगीचा

    रतन टाटा के घर की एक और मशहूर तस्वीर है पूजा कक्ष की। इस पूजा कक्ष में भगवान कृष्ण की मूर्ति, देवी-देवताओं की तस्वीरें और एक न्यूनतम ऊर्जा वाला वातावरण है जो दैनिक पूजा के लिए है। इस घर के अंदर एक हरा-भरा बगीचा भी है जिसमें बड़े-बड़े पेड़ और घास की क्यारियाँ हैं। यह रतन टाटा के कुत्तों के खेलने और उनके लिए सुंदर दृश्य का आनंद लेने के लिए रहा है। 

    अब कौन रहता है घर में

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल रतन टाटा के घर में कोई नहीं रहता। मगर नोएल टाटा के इस घर में शिफ्ट होने की चर्चा रही है।

    ये भी पढ़ें - IPO News: पहले ही दिन ओवरसब्सक्राइब हुआ LG Electronics का आईपीओ, फिर भी GMP में आई गिरावट; आखिर क्यों