सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fake Currency मिलने पर तुरंत करें ये काम, जानिए क्या हैं नकली नोट के नियम; कितनी हो सकती है सजा

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Wed, 12 Apr 2023 08:27 AM (IST)

    Fake Currency in India नकली नोट से लेनदेन करना एक दंडनीय अपराध है। अगर आपको नकली नोट मिलता है तो कुछ कदम तुरंत उठाने चाहिए जिनके बारे में हम विस्तार स ...और पढ़ें

    RBI Guidelines on Fake Currency in India
    RBI Guidelines on Fake Currency in India

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। नकली नोट एक बहुत बड़ी समस्या है। असली जैसा दिखने के कारण कई बार लेनदेन के दौरान ऐसे नोट आपकी जेब में आ जाते हैं। अगर आप नकली नोट को दोबारा से चलाने की कोशिश करते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आइए जानते हैं कि नकली नोट मिलने पर क्या करें।

    लेनदेन न करें

    अगर आपके पास नकली नोट आ गया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है या फिर तत्काल प्रभाव से उसके बदले को अन्य वस्तु खरीदने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर आप कानूनी मुश्किलों में फंस सकते हैं।

    नकली नोट के बारे में सूचना दें

    नकली नोट मिलने पर संबंधित कानूनी एजेंसी के पास जाकर सूचित करें। नोट का सीरियल नंबर, राशि और जिस व्यक्ति की ओर से आपको प्राप्त हुआ है। उसके बारे में बताएं।

    नुकसान के लिए तैयार रहें

    अगर आपको नकली नोट मिल जाता है तो नुकसान के तैयार रहना है, क्योंकि सरकारी एजेंसियों की ओर से नकली नोट आप से लेने के बाद वापस नहीं किया जाता है।

    नकली नोट से लेनदेन की सजा

    अगर आप नकली नोट के जरिए लेनदेन करते हुए पाए जाते हैं। ये आईपीसी की धारा 489 में एक दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर आपको दस साल की सजा और जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

    एटीएम से नकली नोट निकले पर क्या करें

    अगर आपको एटीएम के जरिए नकली नोट मिलता है तो रिफंड मिलेगा। इसके लिए जैसे ही नकली नोट निकले आपको एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में उसके आगे और पीछे की साइड दिखानी है। इसके बाद गार्ड को सूचित करना है। साथ ही एटीएम से लेनदेन की रसीद लेना ना भूलें। इसके बाद आप संबंधित बैंक में जाकर अपना नोट बदल सकते हैं।

    खबरें और भी