सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPI पर जल्द मिलेगी बोलकर भुगतान करने की सुविधा, RBI ने दी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sat, 12 Aug 2023 11:00 PM (IST)

RBI on UPI Payment आरबीआई ने की कन्वर्सेशन पेमेंट सेवा लांच करने की घोषणा की है। यह यूपीआई का एक ...और पढ़ें

UPI पर जल्द मिलेगी बोलकर भुगतान करने की सुविधा
UPI पर जल्द मिलेगी बोलकर भुगतान करने की सुविधा

HighLights

  1. आरबीआई यूपीआई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने जा रहा है।
  2. यह सुविधा स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों के लिए होगी।
  3. आरबीआई जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) को दिशा-निर्देश जारी करेगा।

 नई दिल्ली,जेएनएन: जल्द ही आपको यूपीआई भुगतान के दौरान स्मार्टफोन में बार-बार पिन डालने से मुक्ति मिल सकती है। दरअसल, आरबीआई यूपीआई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने जा रहा है। इसकी मदद से आप बोलकर कहीं भी यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

इस हफ्ते गुरुवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसलों की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया था कि केंद्रीय बैंक की ओर से कन्वर्सेशन पेमेंट्स (बातचीत के जरिये भुगतान) की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

कन्वर्सेशन पेमेंट्स क्या है

इस सुविधा के तहत लेनदेन के लिए एआई संचालित प्रणाली या चैटबॉट के साथ संवाद स्थापित करके लेनदेन का विकल्प मिलेगा। दास ने बताया था कि यह सुविधा स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों के लिए होगी। शुरुआत में इसे ¨हदी और अंग्रेजी में शुरू किया जाएगा। बाद में यह सुविधा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि डिजिटल इकॉनमी में एआई की हिस्सेदारी बढ़ रही है। संवादात्मक निर्देशों से यूपी के उपयोग में आसानी होगी और इसकी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस प्रणाली में लेनदेन पूरी तरह से सुरक्षित भी रहेगा। इस संबंध में आरबीआई जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) को दिशा-निर्देश जारी करेगा। यूपीआई को एनपीसीआई ने ही विकसित किया है और यह इसका संचालन करती है।