सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBI दोबारा 1000 रुपये का नोट जारी नहीं करेगा, 2 हजार के नोट बंद होने के बाद लग रही थी अटकलें

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 01:34 PM (IST)

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 1000 रुपये के नोट दोबारा जारी नहीं करेगा। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक केंद्रीय बैंक जल्द ही इस संबंध में जानकारी साझा कर सक ...और पढ़ें

    फिलहाल इस मामले पर आरबीआई ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
    फिलहाल इस मामले पर आरबीआई ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) फिर से 1000 रुपये का नोट पेश नहीं करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय बैंक जल्द इसे लेकर जानकारी शेयर कर सकता है।

    2000 रुपये के करेंसी नोट सर्कुलेशन से वापस लिए जाने के बाद से पिछले कुछ महीनों से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि आरबीआई अब 1000 रुपये का नोट लेकर आएगी।

    हालांकि, आरबीआई की ओर से 1000 रुपये का करेंसी नोट नहीं लाए जाने को लेकर फिलहाल ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।