सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब UPI सुविधा का लाभ उठा सकेंगे अंतरराष्टीय यात्री, RBI ने शुरू की सर्विस

    By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 06:43 AM (IST)

    विदेश यात्रियों के लिए डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने UPI का उपयोग करके लोकल पेमेंट करने की सुविधा की घोषणा की। आरब ...और पढ़ें

    RBI starts UPI payments facility for international travelers in India
    RBI starts UPI payments facility for international travelers in India

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके लोकल पेमेंट करने में सक्षम होंगे। जब तक वे भारत में रहेंगे, तब तक उन्हें ये सेवा मिलती रहेगी। यह सुविधा कल से ही प्रभावी है।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बयान के अनुसार, यह सुविधा जी-20 देशों के यात्रियों के लिए नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उपलब्ध है। G20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूके और अमेरिका शामिल हैं। यूरोपीय संघ (ईयू) भी इसका हिस्सा है।

    कैसे मिलेगी सुविधा

    यात्रियों को प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) वॉलेट जारी किए जाएंगे जो भुगतान करने के लिए यूपीआई से जुड़े होंगे। G20 राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी इस यूपीआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यूपीआई-लिंक्ड वॉलेट्स को ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक द्वारा दो गैर-बैंक पीपीआई जारीकर्ताओं के साथ जोड़ा गया है। इन्हें पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड नाम दिया गया है।

    आरबीआई ने अपने बयान में कहा कि भारत में आने वाले यात्री अब पूरे भारत में पांच करोड़ से अधिक मर्चेंट आउटलेट्स में यूपीआई पेमेंट की सुविधा ले सकते हैं। ये वो आउटलेट्स हैं जो क्यूआर कोड-आधारित यूपीआई भुगतान स्वीकार करते हैं।

    खबरें और भी

    सिंगापुर के साथ हुआ UPI समझौता

    रिजर्व बैंक का यह आदेश पत्र भारत और सिंगापुर द्वारा अपने रियाल टाइम डिजिटल भुगतान प्रणालियों को जोड़ने के एक दिन बाद जारी हुआ है। सिंगापुर के साथ UPI समझौता होने से सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को सस्ते और सुरक्षित बॉर्डर-टू बॉर्डर-ट्रांजैक्शन का लाभ मिल पाएगा।

    सिंगापुर के PayNow और भारत के UPI की लिंकिंग भारत के लिए पहली सीमा पार पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट सर्विस है।

    ये भी पढ़ें-

    EPFO Rule: प्रॉविडेंट फंड नहीं जमा कर रही कंपनी तो करें ये उपाय, ब्याज के साथ मिलेगा पूरा पैसा

    Income Tax: टैक्स भरने से पहले जान लें सभी अपडेट, नई या पुरानी टैक्स रिजीम; किसमें है अधिक फायदा