सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Online Scams से बचने के लिए अपनाएं RBI के ये टिप्स, कभी नहीं होगा नुकसान

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 01:55 PM (IST)

    RBI की ओर से ऑनलाइल फ्रॉड से बचने के कुछ टिप्स जारी किए गए हैं जिनका पालन करके आप आसानी से अपने साथ होने वाले किसी भी स्कैम को रोक सकते हैं। आइए जानते ...और पढ़ें

    RBI tips to how to protect from online scams
    RBI tips to how to protect from online scams

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड होना आम बात हो गई है। आपकी एक छोटी सी गलती का फायदा उठाकर जालसाज आपके खाते को साफ कर सकते हैं। ऐसे में हमें अपने खाते से जुड़ी जानकारियों को लेकर काफी सर्तक रहना चाहिए, जिससे आपके साथ कोई फ्रॉड न हो। इसे लेकर आरबीआई की ओर से कुछ टिप्स जारी किए गए हैं, जिनके बारे में हम अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।

    अपने जागरूकता कैंपेन 'आरबीआई कहता है' के तहत केंद्रीय बैंक की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को अपने ओटीपी, पिन पासवर्ड, लॉगइन आईडी, सीवीवी, डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड नंबर, पेन और आधार कार्ड का नंबर किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। यहां तक अपने बैंक और सर्विस प्रोवाइडर के साथ भी नहीं।

    लोन लेते समय रहे सर्तक

    इससे पहले आरबीआई ने लोन को लेकर भी एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि कभी लोगों को जल्दी लोन लेने के चक्कर में गैर - विनियमित संस्थानों के पास नहीं जाना चाहिए। केवल आरबीाई द्वारा विनियमित संस्थानों से ही लोन लेना चाहिए। साथ ही लोन लेने से पहले लौटाने की शर्तों के बार में अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए। नहीं तो आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    मौजूदा समय में सभी कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं। ऐप्स की ओर से गोपनीय जानकारी जैसे कॉन्टैक्ट, मैसेज, लोकेशन, कैमरा, गैलरी इत्यादि तक पहुंचने की परमिशन मांगी जाती है। ऐसे में ऐप्स को परमिशन देने से पहले आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए।

    खबरें और भी

    ऑनलाइन फ्रॉड में आ रही कमी

    केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन फ्रॉड पर लोकसभा में जानकारी दी गई थी कि साल दर साल भारत में ऑनलाइन फ्रॉड में कमी देखी जा रही है। 2019-20 में ये आंकड़ा 185 करोड़ रुपये था, जो 2020-21 में गिरकर 160 करोड़ रुपये और 2021-22 में गिरकर 128 करोड़ रुपये पर आ गया है।

    ये भी पढ़ें-

    वैश्विक अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने में भारत की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, 13 देश UPI अपनाने के लिए तैयार

    क्या है वित्त मंत्री की Mahila Samman Saving Certificate स्कीम, निवेश करने से कितना होगा लाभ? जानें सब कुछ