यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2000 के नोट पर RBI का अपडेट, 97.96 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आए
अब केवल 7261 करोड़ रुपये के नोट प्रचलन या लोगों के पास रह गए हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। आरबीआई ने सोमवार को बताया कि प्रचलन से बाहर हो चुके दो हजार रुपये के 97.96 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं। अब केवल 7,261 करोड़ रुपये के नोट प्रचलन या लोगों के पास रह गए हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
उस समय 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार रुपये के नोट प्रचलन में थे। आरबीआई ने सात अक्टूबर 2023 तक इन नोटों को सभी बैंकों की शाखाओं में जमा करने या बदलने की सुविधा दी थी। इस समय आरबीआई के सभी 19 क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिये लोग दो हजार रुपये के नोटों को अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं।
