सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bloomberg Billionaires Index: दुनिया के अमीरों में कम हुआ Adani और Ambani का दबदबा, जानें क्या है नई रैंकिंग

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 04:09 PM (IST)

    Bloomberg Billionaires Index अदाणी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद ग्रुप के चेयरमैन Gautam Adani की संपत्ति में तेज गिरावट गिरावट आई है। ...और पढ़ें

    Real Time Bloomberg Billionaires Index Ranking of Gautam Adani Mukesh Ambani
    Real Time Bloomberg Billionaires Index Ranking of Gautam Adani Mukesh Ambani

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Bloomberg Billionaires Index: 2023 भारत और एशिया के दो सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। दोनों दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट (Hindenberg Research Report) आने से बाद अदाणी में संपत्ति में अंबानी के मुकाबले अधिक गिरावट आई है।

    गौतम अदाणी अभी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, हालांकि अब उनकी संपत्ति गिरकर 100 अरब डॉलर के भी नीचे आ गई है।

    अदाणी संपत्ति में 27.9 अरब गिरी

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के अमीरों की सूची में 92.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी सातवें नंबर पर आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 20.8 अरब डॉलर की कमी आई है और 2023 में अब तक उन्हें 27.9 अरब डॉलर का नुकसान हो गया है।

    बता दें, हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी ग्रुप को लेकर रिपोर्ट निकाली थी, जिसके बाद उनकी कंपनियों के शेयर तेजी से नीचे आ गए थे। कल के कारोबारी सत्र में ही अदाणी ट्रांसमिशन 20 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी 20 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट और एसईजेड 15.24 प्रतिशत, अदाणी पावर 5 प्रतिशत और अदाणी विल्मर 5 प्रतिशत तक नीचे आ गए थे।

    अंबानी टॉप 10 से हुए बाहर

    मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट देखने के मिली है। पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति 1.52 अरब डॉलर और 2023 में अब तक 5.77 अरब डॉलर कम हुई है। फिलहाल वे दुनिया के अमीरों की सूची 81.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13 वें स्थान पर कायम हैं।

    खबरें और भी

    दुनिया के टॉप पांच अमीर

    बर्नार्ड अरनॉल्ट - 190 अरब डॉलर

    एलन मस्क- 167 अरब डॉलर

    जेफ बेजोस- 126 अरब डॉलर

    बिल गेट्स - 112 अरब डॉलर

    वारेन बफेट - 108 अरब डॉलर

    ये भी पढ़ें-

    भारत में जल्द दिखेगा सिंगापुर जैसा चमकदार पोर्ट, सरकार ने मंगाई बोलियां, जानिए क्या है पूरा प्लान

    Budget 2023 में ULIP के बराबर म्यूचुअल फंड पर मिलेगी टैक्स छूट? जानें क्या है इसकी उम्मीद